""""8 news cg -"""""""सूर्या चौक"""गैंगवार में फरसा-चापड़ से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार"""महिला भी भेजी गई"""जेल,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,,
"""सूर्या चौक"""गैंगवार में फरसा-चापड़ से हमला करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, महिला भी भेजी गई जेल,,

 सूर्या चौक के पास दो गुटों के बीच हुए खूनी संघर्ष के मामले में पुलिस ने चंद घंटों के भीतर कार्रवाई करते हुए एक महिला समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त फरसा और बुलेट वाहन भी जब्त किया गया है।
पुलिस के मुताबिक, 2 अगस्त की शाम पुराने तालाब के पास दो गुट आमने-सामने आ गए थे। इस दौरान फरसा और चापड़ जैसे हथियार लहराते हुए मारपीट की गई। घटना के संबंध में दीपक मार्के की रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1126/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता एवं आर्म्स एक्ट की धाराओं में मामला दर्ज किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक और सीएसपी सरकंडा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी ने विशेष टीम गठित कर आरोपियों की तलाश शुरू की। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए,,,, संध्या सिंह ठाकुर, उमेश वर्मा उर्फ लिल्ले उर्फ राजा तथा जग्गू दास मानिकपुरी को गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ के दौरान आरोपियों की निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त फरसा और एक बुलेट मोटरसाइकिल बरामद की गई। पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर तीनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।पुलिस का कहना है कि क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बिगाड़ने वाले असामाजिक तत्वों के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,