""""8 news cg -""""मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह: विद्यार्थियों ने ली""""नेतृत्व,अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने की शपथ,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल में अलंकरण समारोह: विद्यार्थियों ने ली नेतृत्व, अनुशासन और जिम्मेदारी निभाने की शपथ

 बिलासपुर- बिलासपुर के चकरभाठा स्थित मदर्स प्राइड वर्ल्ड स्कूल, चकरभाठा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए विद्यालय छात्र संघ के अलंकरण समारोह का भव्य आयोजन किया गया। समारोह का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, उत्तरदायित्व, अनुशासन, सेवा भावना और निर्णय लेने की क्षमता का विकास करना रहा। उत्साह एवं गरिमापूर्ण वातावरण में नवनिर्वाचित छात्र पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व के अनुरूप बैज और सैश प्रदान कर अलंकृत किया गया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप मिश्रा, सीएमओ, नगर पालिका बोदरी तथा विशिष्ट अतिथि श्री विजय वर्मा, चेयरमैन, नगर पालिका बोदरी उपस्थित रहे। समारोह में विद्यालय के चेयरमैन श्री सबीनो डिसूजा, वाइस चेयरमैन श्री राम कुमार आर्या, प्राचार्या श्रीमती वंदना डिसूजा, उप-प्राचार्या श्रीमती महिमा प्रांजल हीराधर, समन्वयक डॉ. साधना सिन्हा एवं श्रीमती पिंकी मिश्रा सहित बड़ी संख्या में अभिभावक उपस्थित रहे।कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। इसके बाद छात्र परिषद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का अलंकरण किया गया। प्रधान छात्र मयंक आर्या एवं प्रधान छात्रा पूर्वी कौशिक सहित सभी छात्र प्रतिनिधियों ने शपथ ग्रहण करते हुए विद्यालय की गरिमा, अनुशासन, आदर्शों और उत्कृष्ट परंपराओं के संरक्षण का संकल्प लिया।
नवनिर्वाचित छात्र संघ में इन्हें मिली जिम्मेदारी,,,,
विद्यालय छात्र संघ में प्रधान छात्र मयंक आर्या तथा प्रधान छात्रा पूर्वी कौशिक चुने गए। वहीं उप-प्रधान छात्र सिद्धार्थ चावला और उप-प्रधान छात्रा भाविका सजनानी को जिम्मेदारी सौंपी गई।अनुशासन प्रमुख सुदीक्षा दुंपला तथा सहायक वैदिक शर्मा, सांस्कृतिक प्रमुख तनय दुंपला तथा सहायक मन्नत रेलवानी, क्रीड़ा प्रमुख श्रृष्टि पाटनवार तथा सहायक शौर्य प्रताप सिंह, साहित्यिक प्रमुख मीनाक्षी छावड़ा तथा सहायक अनन्या कुमारी को दायित्व दिया गया।
इसी क्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता एवं सूचना प्रौद्योगिकी प्रमुख दीक्षा कुमारी सिंह तथा सहायक प्रतीक दुबे, जबकि पर्यावरण प्रमुख एंजेल रोहरा तथा सहायक श्रृष्टि साहू नियुक्त किए गए।सदनीय व्यवस्था में भी विद्यार्थियों को मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी,,विद्यालय की सदनीय व्यवस्था के तहत पृथ्वी सदन प्रमुख अमृता दिनानी एवं सहायक जयंत शर्मा, जल सदन प्रमुख तान्या साहू एवं सहायक शिवाय जायसवाल, अग्नि सदन प्रमुख मोक्ष नामदेव एवं सहायक आस्था कौशिक, तथा वायु सदन प्रमुख ईशा उपाध्याय एवं सहायक हार्दिक छाबड़ा को जिम्मेदारी सौंपी गई।
‘नेतृत्व पद नहीं, जिम्मेदारी है’—डॉ. प्रदीप मिश्रा
मुख्य अतिथि डॉ. प्रदीप मिश्रा ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए नेतृत्व क्षमता, सामाजिक उत्तरदायित्व और अनुशासित जीवन के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि नेतृत्व केवल किसी पद को प्राप्त करने का नाम नहीं है, बल्कि जिम्मेदारियों को समझते हुए दूसरों के लिए उदाहरण प्रस्तुत करने की भावना है। उन्होंने विद्यार्थियों को अपने दायित्वों का ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।
विशिष्ट अतिथि श्री विजय वर्मा ने कहा कि विद्यालय स्तर पर विद्यार्थियों को नेतृत्व के जो अवसर मिलते हैं, वे उनके भीतर आत्मविश्वास, निर्णय क्षमता और उत्तरदायित्व की भावना को मजबूत करते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे अनुभव विद्यार्थियों को भविष्य में सफल एवं जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए तैयार करते हैं।विद्यालय के चेयरमैन श्री सबीनो डिसूजा एवं वाइस चेयरमैन श्री राम कुमार आर्या ने नवनिर्वाचित छात्र प्रतिनिधियों को शुभकामनाएं देते हुए उनसे विद्यालय में अनुशासन, सहयोग और सकारात्मक नेतृत्व की मिसाल कायम करने की अपेक्षा व्यक्त की।वहीं प्राचार्या श्रीमती वंदना डिसूजा ने छात्र पदाधिकारियों को उनके दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने तथा विद्यालय की उत्कृष्ट परंपराओं को निरंतर आगे बढ़ाने के लिए प्रेरित किया।उत्साह, अनुशासन और नेतृत्व भावना से परिपूर्ण यह अलंकरण समारोह विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय रहा। कार्यक्रम के अंत में समन्वयक डॉ. साधना सिन्हा ने आभार व्यक्त किया। समारोह ने विद्यार्थियों को न केवल नई जिम्मेदारियां सौंपीं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार, अनुशासित और संवेदनशील नेतृत्वकर्ता बनने की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,