""""8 news cg -""""हत्या या आत्महत्या या कुछ और??? ग्रामीण की मौत बनी रहस्य??? परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप """पुलिस जांच में जुटी,,,,,,,
हत्या या आत्महत्या या कुछ और??? ग्रामीण की मौत बनी रहस्य, परिजनों ने लगाये गंभीर आरोप """पुलिस जांच में जुटी,,,,
बिलासपुर-बिलासपुर के हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम पथराली में एक ग्रामीण की मौत का मामला अब गंभीर जांच का विषय बन गया है?मवेशियों के खेत में घुसने को लेकर हुए,,,विवाद के बाद ग्रामीण राजू बरेठ की मौत से मामला उलझ गया है। परिजन इसे मारपीट के बाद हुई मौत बता रहे हैं,? जबकि पुलिस को मेडिकल मेमो में जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की जानकारी मिली है। ऐसे में राजू की मौत हत्या,,,, आत्महत्या या किसी अन्य वजह से हुई, यह फिलहाल स्पष्ट नहीं हो सका है।जानकारी के अनुसार 25 अगस्त को राजू बरेठ अपनी पत्नी के साथ खेत की रखवाली करने गया था। खेत से लौटते समय मवेशियों के दूसरे पक्ष के खेत में घुसने को लेकर विवाद हो गया। मृतक की पत्नी का आरोप है कि विवाद के बाद कुछ लोगों ने दुकान के पास राजू के साथ मारपीट की। इसके बाद उसे खेत की ओर ले जाकर लाठी-डंडों से हमला किए जाने का भी आरोप लगाया गया है।
परिजनों ने इस मामले में धन्नू, गोलू, मनमोहन, संदीप, राकेश और आकाश समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। घटना के बाद गांव में भी मामला चर्चा का विषय बना हुआ है।
वहीं पुलिस के अनुसार 25 अगस्त को विवाद के बाद राजू की मौत हुई। बिलासपुर एसएसपी रजनेश सिंह के मुताबिक मेडिकल मेमो में जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की बात सामने आई है। पुलिस ने मामले की वास्तविक वजह सामने लाने के लिए पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया है।
पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि राजू की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस विवाद, कथित मारपीट और जहरीला पदार्थ सेवन किए जाने की जानकारी सहित सभी पहलुओं की जांच कर रही है। फिलहाल मौत की वजह को लेकर स्थिति स्पष्ट नहीं है और पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही आगे की कार्रवाई की दिशा तय होगी।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें