""""8 news cg -""""शराब भट्टी के अंदर ऑटो चालक की धारदार हथियार से हत्या,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
शराब भट्टी के अंदर ऑटो चालक की धारदार हथियार से हत्या,,,,,
गाली देने की बात पर हुआ विवाद, धमकी का विरोध करने पर आरोपी ने गले पर किया वार; मौके पर मौत, पुलिस जांच में जुटी,,,,
बिलासपुर-तोरवा थाना क्षेत्र में शराब भट्टी परिसर के अंदर एक ऑटो चालक की धारदार हथियार से हत्या किए जाने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान शिवनंदन साहू पिता शंभू साहू, उम्र 56 वर्ष, निवासी देवरीखुर्द के रूप में हुई है। घटना के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है।प्राप्त प्रारंभिक जानकारी के अनुसार शिवनंदन साहू ऑटो चलाने का काम करता था। सोमवार शाम करीब 5 बजे वह तोरवा स्थित शराब भट्टी परिसर के अंदर अपना ऑटो खड़ा कर शराब का सेवन कर रहा था। इसी दौरान किसी बात को लेकर उसका अपने एक साथी से विवाद हो गया।
गाली देने की बात पर भड़का आरोपी
प्रारंभिक विवेचना में सामने आया है कि मृतक ने शराब के नशे में अपने साथी को गाली देते हुए अपने पास बुलाया था। इस बात से आरोपी आक्रोशित हो गया और उसने मृतक के गले पर धारदार हथियार लगाकर उसे जान से मारने की धमकी दी।बताया जा रहा है,कि मृतक ने आरोपी की धमकी का विरोध करते हुए उससे कहा कि “तू मुझे कैसे जान से मारेगा।” इसके बाद आरोपी आवेश में आ गया और उसने धारदार हथियार से शिवनंदन साहू के गले पर वार कर दिया।
धारदार हथियार से हमला किए जाने के बाद शिवनंदन साहू गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़ा। घटना के बाद आरोपी मोटरसाइकिल से मौके से फरार हो गया। गंभीर चोट के चलते शिवनंदन साहू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच कार्रवाई शुरू कर दी है। प्रारंभिक जांच में विवाद और गाली-गलौज को हत्या की वजह माना जा रहा है। पुलिस आरोपी की पहचान और गिरफ्तारी के लिए आगे की कार्रवाई कर रही है।पुलिस की विवेचना पूरी होने के बाद घटना से जुड़े अन्य तथ्यों का खुलासा होने की संभावना है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें