"""""8 news cg -""""राज्यमंत्री तोखन साहू ने शाहनवाज़ हुसैन को प्रशस्ति पत्र देकर किया""""सम्मानित,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
राज्यमंत्री तोखन साहू ने शाहनवाज़ हुसैन को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित

बिलासपुर-स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस परेड ग्राउंड बिलासपुर में आयोजित मुख्य समारोह में उत्कृष्ट कार्य एवं सेवाओं के लिए नगर पालिक निगम बिलासपुर के कर्मचारी शाहनवाज़ हुसैन, सहायक राजस्व निरीक्षक को सम्मानित किया गया।मुख्य समारोह में केन्द्रीय राज्यमंत्री.तोखन साहू ने शाहनवाज़ हुसैन को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उनके कार्यों की सराहना की,,,,,,सम्मान प्राप्त होने पर नगर निगम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।इस अवसर पर कलेक्टर बिलासपुर. संजय अग्रवाल, नगर पालिक निगम बिलासपुर के आयुक्त. प्रकाश कुमार सर्वे तथा अपर आयुक्त.खजांची कुम्हार सहित अन्य अधिकारियों ने शाहनवाज़ हुसैन को सम्मानित होने पर बधाई दी। अधिकारियों ने उनके कार्यों की सराहना करते हुए भविष्य में भी इसी समर्पण और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए प्रोत्साहित किया।स्वतंत्रता दिवस के मुख्य समारोह में मिला यह सम्मान शाहनवाज़ हुसैन के लिए गौरव का विषय रहा। समारोह में प्रशासन, नगर निगम एवं पुलिस विभाग के अधिकारी-कर्मचारी तथा बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,