""""8 news cg -""""दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार"""सीसीटीवी और तकनीकी सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस"""जमुई के खेत में छिपे विवेक यादव को दबोचा"""वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
गेरवानी शराब दुकान में गार्ड पर फायरिंग का खुलासा, बिहार से आरोपी गिरफ्तार

सीसीटीवी और तकनीकी सुराग से आरोपी तक पहुंची पुलिस, जमुई के खेत में छिपे विवेक यादव को दबोचा; वारदात में प्रयुक्त पिस्टल बरामद,,,,,

बिलासपुर /रायगढ़- पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के गेरवानी स्थित शासकीय देशी कम्पोजिट मदिरा दुकान में सुरक्षा गार्ड पर फायरिंग कर फरार हुए आरोपी को रायगढ़ पुलिस ने बिहार के जमुई जिले से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी की पहचान विवेक कुमार यादव (19), निवासी जीतझिंगोई, थाना खैरा, जिला जमुई, बिहार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके कब्जे से वारदात में प्रयुक्त पिस्टल भी बरामद की है। मामले में शामिल उसका साथी रोशन ठाकुर अभी फरार है, जिसकी तलाश जारी है।
पुलिस के अनुसार, 17 अगस्त 2026 की रात गेरवानी स्थित शराब दुकान में ईगल हंटर सॉल्यूशन लिमिटेड के तहत सुरक्षा गार्ड के रूप में तैनात चन्द्रशेखर पटेल (43) ड्यूटी पर था। रात करीब 10:30 बजे विवेक अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ शराब दुकान पहुंचा। दोनों का गार्ड से देर रात शराब दुकान आने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि विवाद के दौरान विवेक ने गार्ड को धमकी दी और पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग कर दी। गोली गार्ड के पेट में लगी।
घटना के बाद घायल गार्ड ने आहाता के पीछे जाकर अपनी जान बचाई और साथियों को सूचना देने के साथ डायल-112 को घटना की जानकारी दी। सूचना मिलते ही पूंजीपथरा पुलिस, साइबर थाना, आबकारी विभाग एवं डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल से साक्ष्य जुटाते हुए आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।
घायल गार्ड की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 206/2026 में धारा 296, 351(3), 109(1) बीएनएस तथा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू की गई।सीसीटीवी और तकनीकी सुराग से हुई आरोपी की पहचान,,जांच के दौरान पुलिस ने गेरवानी क्षेत्र में मजदूरों और संदिग्ध व्यक्तियों के संबंध में जानकारी जुटाई। इसी दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी विवेक कुमार यादव गेरवानी स्थित अग्रोहा स्टील प्राइवेट लिमिटेड में मजदूरी करता था और घटना के बाद से फरार है।वरिष्ठ अधिकारियों को मामले की जानकारी देने के बाद उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा के नेतृत्व में पुलिस टीम बिहार के जमुई जिले पहुंची। स्थानीय पुलिस के सहयोग से आरोपी की तलाश शुरू की गई।
पुलिस के अनुसार, टीम की गतिविधियों की भनक लगने पर आरोपी अपने घर से निकलकर खेत की ओर भाग गया और वहां छिप गया। पुलिस ने क्षेत्र की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन चलाया और करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आरोपी विवेक यादव को खेत से गिरफ्तार कर लिया।
पूछताछ में सामने आया विवाद का कारण,,,,,
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अग्रोहा स्टील प्लांट में मजदूरी करता था और वहां के फोरमैन से विवाद चल रहा था। आरोपी ने फोरमैन को डराने-धमकाने के लिए अपने गांव जाकर एक व्यक्ति से 30 हजार रुपये में पिस्टल और एक गोली खरीदने की बात स्वीकार की।
17 अगस्त की शाम वह अपने साथी रोशन ठाकुर के साथ गेरवानी की शराब दुकान गया था। वहां गार्ड चन्द्रशेखर पटेल ने दोनों को देर रात शराब दुकान आने को लेकर डांट-फटकार लगाई, जिसके बाद विवाद हुआ। बाद में दोनों लेबर क्वार्टर लौट गए। पुलिस के मुताबिक, गार्ड की डांट से रोशन के परेशान होने पर विवेक पिस्टल लेकर दोबारा शराब दुकान पहुंचा और गार्ड से विवाद के दौरान फायरिंग कर दी।
घटना के बाद आरोपी बिहार भाग गया था, जहां पुलिस ने उसे खेत से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को रायगढ़ लाकर मामले में वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस टीम को एसएसपी ने दी बधाई,,,,,
पूरी कार्रवाई एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देशन, एडिशनल एसपी अनिल कुमार सोनी एवं डीएसपी सुशांतो बनर्जी के मार्गदर्शन में की गई। कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उपनिरीक्षक दिलीप बेहरा, आरक्षक हेम सागर पटेल, विक्रम कुजूर, ओम प्रकाश तिवारी और विनोद शर्मा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।एसएसपी शशि मोहन सिंह ने आरोपी के दूसरे राज्य में फरार होने के बावजूद उसकी पहचान कर बिहार तक पहुंचकर गिरफ्तारी करने और वारदात में प्रयुक्त हथियार बरामद करने पर पुलिस टीम को बधाई दी।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि अपराध कर फरार होने वाले आरोपियों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। आरोपी किसी भी राज्य या क्षेत्र में जाकर छिपे, पुलिस टीम समन्वय और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी पतासाजी कर उसे कानून के दायरे में लाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,