""""8 news cg -""""पुलिस ने बड़ी वारदात करने से पहले अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी को दबोचा""पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जा चुका है""जेल,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
रायपुर ग्रामीण पुलिस की बड़ी कार्रवाई: अवैध देशी कट्टा और जिंदा कारतूस के साथ आरोपी गिरफ्तार, पहले भी हत्या के प्रयास के मामले में जा चुका है जेल


बिलासपुर /रायपुर- रायपुर ग्रामीण पुलिस ने रात्रिकालीन पेट्रोलिंग के दौरान त्वरित कार्रवाई करते हुए अवैध हथियार के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से एक देशी कट्टा, एक जिंदा 8 एमएम कारतूस तथा चार खाली कारतूस बरामद किए गए हैं। पुलिस के अनुसार आरोपी वर्ष 2022 में हत्या के प्रयास और आर्म्स एक्ट के मामले में भी जेल जा चुका है।पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक झा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (क्राइम) संदीप मित्तल एवं एसडीओपी माना लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस ने यह कार्रवाई की।
पुलिस के मुताबिक 4-5 अगस्त की दरमियानी रात थाना सिलतरा पुलिस की टीम क्षेत्र में पेट्रोलिंग कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम निमोरा स्थित पंचायत भवन देहान के सामने एक व्यक्ति अवैध देशी कट्टा लेकर लोगों में भय का माहौल बना रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और संदिग्ध को पकड़ लिया।
पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सरफराज खान (30 वर्ष) बताया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक अवैध देशी कट्टा, एक जिंदा 8 एमएम कारतूस और चार खाली 8 एमएम कारतूस बरामद हुए। आरोपी हथियार रखने संबंधी कोई वैध लाइसेंस या दस्तावेज प्रस्तुत नहीं कर सका।
इस पर थाना सिलतरा में अपराध क्रमांक 21/2026 के तहत आर्म्स एक्ट की धारा 25 एवं 27 के अंतर्गत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक प्रक्रिया के लिए प्रस्तुत किया गया।पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि सरफराज खान वर्ष 2022 में थाना मंदिर हसौद क्षेत्र में दर्ज हत्या के प्रयास एवं आर्म्स एक्ट के प्रकरण में गिरफ्तार होकर जेल जा चुका है। पुलिस उसकी आपराधिक पृष्ठभूमि की विस्तृत जानकारी जुटाने के लिए उत्तर प्रदेश के बलिया और प्रयागराज जिलों की संबंधित पुलिस से भी संपर्क कर रही है।
गिरफ्तार आरोपी मूलतः उत्तर प्रदेश के बलिया और प्रयागराज का निवासी है तथा वर्तमान में रायपुर जिले के ग्राम निमोरा में रह रहा था।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी उप निरीक्षक राजेन्द्र सिंह कँवर, उप निरीक्षक कौशल मिर्झा, प्रधान आरक्षक कोमल वर्मा तथा आरक्षक अजय पटेल, प्रेम चनाब, भूपेंद्र टंडन और मुकेश जांगड़े की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,