""""8 news cg -""""सरेआम मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सरेआम मारपीट करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, सरकंडा पुलिस की कार्रवाई,,,,,

बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र में पैसे के लेनदेन को लेकर युवक के साथ सरेआम मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1210/2026 के तहत धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी शनि कुमार बंजारे (35 वर्ष) निवासी ईमलीभाठा, जोगी आवास, थाना सरकंडा ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी,,,कि 26 अगस्त 2026 को वह अपनी पत्नी भगवती कोरी एवं बच्चों के साथ ईद का त्यौहार देखने गोल बाजार गया था। त्यौहार देखने के बाद परिवार के साथ वापस लौटते समय विनित श्रीवास ने उसे पूर्व में घरेलू काम के लिए लिए गए पैसों का लेनदेन करने के लिए गणेश अस्पताल के पास बुलाया, जहां वह गार्ड का काम करता है।
वहां पैसों की लेनदेन को लेकर शनि कुमार बंजारे और विनित श्रीवास के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान विनित श्रीवास ने अपने साथी किशन ध्रुव के साथ मिलकर प्रार्थी से अश्लील गाली-गलौज की और उसके साथ हाथ-मुक्के, डंडे एवं बेल्ट से मारपीट की।
घटना में घायल शनि कुमार का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। डॉक्टर की मुलाहिजा रिपोर्ट में सामान्य चोटें होना दर्ज किया गया। प्रार्थी की रिपोर्ट पर सरकंडा पुलिस ने तत्काल अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।
वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों के निर्देशन में कार्रवाई
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर श्री रजनेश सिंह के निर्देशन में तत्काल पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़कर गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के विरुद्ध आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा दोनों के खिलाफ पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।गिरफ्तार आरोपी:,,,,
विनित कुमार श्रीवास (26 वर्ष), निवासी गोखले नाला के पास, डबरीपारा, उसलापुर, थाना सकरी, बिलासपुर।
किशन ध्रुव (29 वर्ष), निवासी गोखले नाला के पास, डबरीपारा, उसलापुर, थाना सकरी, बिलासपुर।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,