""""8 news cg -""""‘हमर पहुना’कार्यक्रम"""ज़ब कुछ नहीं था तब भी जनता साथ मे अब भी साथ मे "अमर अग्रवाल ने खोले विकास के पन्ने: अरपा, यातायात, स्वास्थ्य और जल संकट पर रोडमैप की बात; युवाओं को राजनीति में सजग रहने की नसीहत,,,,
‘हमर पहुना’ में विधायक अमर अग्रवाल ने साझा किए विकास और जनसेवा के अनुभव,,,,
स्वास्थ्य, यातायात और अरपा विकास पर विस्तार से चर्चा; युवाओं से राजनीति में सजग रहने की अपील,,,
बिलासपुर- बिलासपुर प्रेस क्लब द्वारा आयोजित विशेष संवाद कार्यक्रम ‘हमर पहुना’ में पूर्व मंत्री एवं बिलासपुर विधायक अमर अग्रवाल पहुंचे। इस दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने बिलासपुर प्रेस क़्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा के अध्यक्षता मे पूर्व मंत्री और विधायक अमर अग्रवाल का आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार तथा सहसचिव हरिकिशन गंगवानी ने श्रीफल एवं शाल भेंटकर उनका अभिनंदन किया। कार्यक्रम के अंत में प्रेस क्लब कार्यकारिणी की ओर से विधायक अमर अग्रवाल को स्मृति-चिह्न भेंटकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में विधायक अमर अग्रवाल ने पत्रकारों से संवाद करते हुए अपने राजनीतिक सफर, जनसेवा के अनुभव तथा बिलासपुर के विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण मुद्दों पर विस्तार से अपनी बात रखी। उन्होंने स्वास्थ्य, यातायात, अरपा नदी, जल संकट, आपदा प्रबंधन, शहर के विस्तार और युवाओं की राजनीति में भूमिका जैसे विषयों पर अपने अनुभव साझा किए।
सीखने में कभी संकोच नहीं किया : अमर अग्रवाल
अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत का उल्लेख करते हुए अमर अग्रवाल ने बताया कि वर्ष 1996 में वे जिला मोर्चा अध्यक्ष बने। वर्ष 1998 में उन्हें विधानसभा चुनाव के लिए टिकट मिला, जबकि वर्ष 2003 में जनता ने उन्हें पुनः विधायक के रूप में आशीर्वाद दिया। इसके बाद उन्हें वित्त मंत्री सहित महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां मिलीं।
उन्होंने कहा कि उन्होंने अपने राजनीतिक और प्रशासनिक जीवन में सीखने में कभी संकोच नहीं किया। उनका मानना है कि किसी भी व्यक्ति को सीखने के लिए छोटा-बड़ा नहीं देखना चाहिए। उन्होंने अपने अनुभव साझा करते हुए कहा कि प्रशासनिक अधिकारियों और वरिष्ठ लोगों से भी उन्होंने कई महत्वपूर्ण बातें सीखीं। उन्होंने कहा कि जनसेवा के क्षेत्र में लगातार नई जानकारी हासिल कर उसे समाज और आम लोगों के हित में उपयोग करना जरूरी है।
विदेशों के अनुभव से स्वास्थ्य योजनाओं को मिली दिशा
अग्रवाल ने स्वास्थ्य मंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के अनुभवों का उल्लेख करते हुए कहा कि विदेशों के स्वास्थ्य मॉडल और व्यवस्थाओं से भी उन्हें सीखने का अवसर मिला। उन्होंने विशेष रूप से जिनेवा और नॉर्वे से मिले अनुभवों का उल्लेख किया।
उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं को केवल अस्पतालों तक सीमित नहीं रखा जा सकता। बच्चों के स्वास्थ्य, नियमित स्वास्थ्य जांच, स्वच्छता, तालाबों की साफ-सफाई और जनजागरूकता जैसे विषयों पर भी समाज को गंभीरता से काम करना होगा। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य के क्षेत्र में सरकार के साथ-साथ सामाजिक संस्थाओं और समाज के सभी वर्गों की सहभागिता आवश्यक है।
सामाजिक चेतना और जागरूकता को बताया जरूरी
विधायक ने कहा कि समाज में सामाजिक चेतना बेहद जरूरी है। बच्चों के स्वास्थ्य से लेकर पर्यावरण और जल स्रोतों के संरक्षण तक लोगों को जागरूक करना होगा। तालाबों की नियमित सफाई, जल संरक्षण तथा स्वास्थ्य संबंधी जागरूकता को जनअभियान का रूप देने की आवश्यकता है।
उन्होंने कहा कि विकास केवल निर्माण कार्यों तक सीमित नहीं है, बल्कि लोगों के जीवन स्तर में सुधार और उन्हें जागरूक बनाना भी विकास का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
यातायात व्यवस्था में बाईपास और ब्रिज पर जोर
बिलासपुर की यातायात व्यवस्था पर चर्चा करते हुए अमर अग्रवाल ने ब्रिज, बाईपास और सड़क कनेक्टिविटी को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी करीब 700 करोड़ रुपये की योजना स्वीकृत कराने की दिशा में काम हुआ है।
उन्होंने कहा कि शहर के बढ़ते विस्तार और वाहनों की संख्या को देखते हुए भविष्य की जरूरतों के अनुरूप यातायात व्यवस्था विकसित करना जरूरी है। इसके लिए दीर्घकालिक योजना के साथ सड़क, ब्रिज और बाईपास जैसे आधारभूत ढांचे को मजबूत करना होगा।अरपा परियोजना को लेकर बोले—2017 में तैयार हुआ था मास्टर प्लान,,,अरपा नदी और उससे जुड़े विकास कार्यों पर विधायक अमर अग्रवाल ने विस्तार से चर्चा की। उन्होंने कहा कि वर्ष 2017 में अरपा को लेकर मास्टर प्लान तैयार किया गया था, लेकिन योजना पूरी तरह मूर्त रूप नहीं ले सकी।उन्होंने अरपा नदी को बिलासपुर के भविष्य से जोड़ते हुए कहा कि नदी के संरक्षण, जल प्रबंधन और शहर के विकास को एक साथ लेकर चलना जरूरी है। उन्होंने कहा कि अरपा से जुड़े अधूरे कार्यों को पूरा कराने की दिशा में प्रयास जारी हैं।जल संकट और आपदा प्रबंधन पर बनेगा रोडमैप,,,शहर में जल संकट और संभावित आपदा की स्थिति को लेकर भी विधायक ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि भविष्य की चुनौतियों को देखते हुए जल संकट और आपदा प्रबंधन के लिए रोडमैप तैयार करने की जरूरत है।
उन्होंने बताया कि इस संबंध में उच्चस्तरीय बैठकों और चर्चा का असर जल्द दिखाई देगा तथा आने वाले समय में बिलासपुर के लिए बेहतर परिणाम सामने आने की उम्मीद है।
‘जब कुछ नहीं था तब भी जनता साथ थी’
अपने राजनीतिक सफर को याद करते हुए,,अमर अग्रवाल ने कहा कि जब उनके पास कोई पद या मंत्री-विधायक की जिम्मेदारी नहीं थी, तब भी जनता उनके साथ खड़ी रही और आज भी जनता का समर्थन उनके लिए महत्वपूर्ण है।
उन्होंने कहा कि उनके मन में कभी मंत्री या विधायक होने का भाव नहीं रहा। उनका प्रयास हमेशा अधूरे कार्यों को पूरा कराने और जनता की अपेक्षाओं के अनुरूप काम करने का रहा है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन में पिता की प्रेरणा और वरिष्ठ नेतृत्व के आशीर्वाद को भी महत्वपूर्ण बताया।
बिलासपुर के विस्तार और अरपा पार नगर निगम से जुड़े सवाल पर उन्होंने कहा कि आने वाले समय में इस दिशा में भी निर्णय होने की संभावना है। उन्होंने शहर के भविष्य के विकास को देखते हुए व्यापक स्तर पर योजनाबद्ध विकास की आवश्यकता बताई।युवाओं को राजनीति में ‘मिसयूज’ होने से बचने की सलाह,,,कार्यक्रम में युवाओं की भूमिका पर भी अमर अग्रवाल ने महत्वपूर्ण बात कही। उन्होंने युवाओं से राजनीति में सक्रिय रहने के साथ-साथ सजग और सचेत रहने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं की ऊर्जा और क्षमता का सकारात्मक उपयोग होना चाहिए और उन्हें किसी भी प्रकार से राजनीति में ‘मिसयूज’ होने से बचना चाहिए।
उन्होंने कहा कि युवाओं को राजनीति में आने से पहले विषयों को समझना, तथ्यों की जानकारी रखना और समाज के हित में काम करने की भावना विकसित करना चाहिए।
‘हमर पहुना’ कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों ने विधायक अमर अग्रवाल से विभिन्न जनसरोकारों से जुड़े मुद्दों पर संवाद किया। उन्होंने पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए अपने राजनीतिक एवं प्रशासनिक अनुभव साझा किए।
कार्यक्रम के समापन पर बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी ने स्मृति-चिह्न भेंटकर पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अग्रवाल का सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रेस क्लब पदाधिकारियों एवं पत्रकारों की उपस्थिति रही।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें