"""""8 news cg -""""बाजार में विवाद के बाद तीन लोगों पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार,,,,पुलिस ने तत्काल दबोचा आरोपी, घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
साप्ताहिक बाजार में विवाद के बाद तीन लोगों पर ब्लेड से हमला, आरोपी गिरफ्तार,,,,

पूंजीपथरा पुलिस ने तत्काल दबोचा आरोपी, घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद; न्यायिक रिमांड पर भेजा गया,,,,

रायगढ़-पूंजीपथरा थाना क्षेत्र के तुमीडीह में साप्ताहिक बाजार के दौरान विवाद के बाद तीन लोगों पर धारदार ब्लेड से हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी ने शराब के नशे में विवाद के बाद एक के बाद एक तीन लोगों के गले के पास ब्लेड से वार कर उन्हें घायल कर दिया था।
घटना के बाद पूंजीपथरा पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लिया और उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किया। आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में अपराध दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
शराब के नशे में राहगीरों से कर रहा था विवाद
मामले में प्रार्थी सोमा सिंकू, निवासी पश्चिम सिंहभूम, झारखंड, वर्तमान में पूंजीपथरा की बांके बिहारी कंपनी लेबर कॉलोनी निवासी ने 22 अगस्त को थाने में शिकायत दर्ज कराई थी।
शिकायत के अनुसार वह अपने साथी बुधराम मुंडा के साथ तुमीडीह दुकान से सामान लेकर वापस लौट रहा था। शाम करीब 7:30 बजे इंदिरा भवन के पास एक व्यक्ति शराब के नशे में आने-जाने वाले लोगों से गाली-गलौज कर रहा था।
जब सोमा सिंकू और उसके साथी ने उसे गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी और जेब से धारदार ब्लेडनुमा वस्तु निकालकर दोनों पर हमला कर दिया। दोनों घायल होकर वहां से भागे।तीसरे व्यक्ति पर भी किया हमला,,,,,घटना के दौरान दोनों ने वहां मौजूद बुधन सिंह टियू को जानकारी दी। इसी दौरान आरोपी ने बुधन सिंह टियू पर भी धारदार ब्लेड से हमला कर दिया।
आसपास मौजूद लोगों ने आरोपी को पकड़ लिया और डायल-112 को सूचना दी। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में लिया। घायल लोगों को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। प्राथमिक उपचार और चिकित्सकीय जांच के बाद उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया वारदात,,,,
पुलिस पूछताछ में आरोपी सुभाष पन्ना, उम्र 48 वर्ष, ने बताया कि उसकी मां का रायगढ़ में उपचार चल रहा था और उनकी मृत्यु के बाद वह क्रियाकर्म के लिए कोरबा से अपने गृह ग्राम जा रहा था। तुमीडीह में पुराने परिचितों से मिलने और काम-रोजगार के सिलसिले में वह रुका था।
आरोपी के अनुसार उसने शराब पी रखी थी और साप्ताहिक बाजार में कुछ लोगों के साथ विवाद हो गया। इसी दौरान उसने जेब में रखे ब्लेड से तीन लोगों पर हमला कर दिया।
पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त ब्लेड बरामद किया।पूंजीपथरा पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 213/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं में मामला दर्ज किया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने कहा कि रायगढ़ पुलिस द्वारा कानून-व्यवस्था प्रभावित करने वाले तत्वों और हिंसक गतिविधियों में शामिल आरोपियों के विरुद्ध त्वरित एवं प्रभावी वैधानिक कार्रवाई लगातार जारी है।
आरोपी की गिरफ्तारी, घायलों को तत्काल उपचार दिलाने और घटना में प्रयुक्त हथियार की बरामदगी में थाना प्रभारी निरीक्षक रामकिंकर यादव, उप निरीक्षक दिलीप बेहरा, सहायक उप निरीक्षक उमाशंकर विश्वाल सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,