""""8 news cg -"""""”"स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर रेंज पुलिस में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह, आईजी गर्ग ने ऑनलाइन किया संबोधन,,,,, """"""‘जनसेवा और राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोच्च कर्तव्य’, स्वतंत्रता दिवस पर आईजी राम गोपाल गर्ग का संदेश,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,"”"स्वतंत्रता दिवस पर बिलासपुर रेंज पुलिस में दिखा राष्ट्रभक्ति का उत्साह, आईजी गर्ग ने ऑनलाइन किया संबोधन,,,,, 
""""""‘जनसेवा और राष्ट्र की सुरक्षा सर्वोच्च कर्तव्य’, स्वतंत्रता दिवस पर आईजी राम गोपाल गर्ग का संदेश,,,,,,

बिलासपुर-स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर रेंज में राष्ट्रीय पर्व पूरे उत्साह, गरिमा और देशभक्ति के साथ मनाया गया। कार्यालय परिसर में तिरंगा शान से फहराया गया और पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने राष्ट्र की सेवा और सुरक्षा के प्रति अपने दायित्वों को दोहराया।
इस अवसर पर बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक"राम गोपाल गर्ग (आईपीएस) रायपुर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में राष्ट्रपति पुलिस पदक से सम्मानित होने के कारण बिलासपुर में उपस्थित नहीं थे। उनके स्थान पर कार्यालय में पदस्थ उप पुलिस अधीक्षक. विवेक शर्मा ने विधिवत ध्वजारोहण किया तथा राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी।
वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए आईजी ने दिया संदेश
कार्यक्रम के दौरान आईजी. राम गोपाल गर्ग ने रायपुर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिलासपुर रेंज कार्यालय के अधिकारियों एवं कर्मचारियों से संवाद किया। उन्होंने सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों को नमन किया।
अपने संबोधन में उन्होंने पुलिसकर्मियों से पूरी निष्ठा, ईमानदारी और आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि जनसेवा और राष्ट्र की सुरक्षा पुलिस का सर्वोच्च कर्तव्य है तथा प्रत्येक पुलिसकर्मी को देश की आन-बान-शान और गौरव को बनाए रखने के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करना चाहिए,,,,,,
सशस्त्र सलामी के साथ गूंजा राष्ट्रगान,,,,,,
स्वतंत्रता दिवस समारोह के दौरान आर्म्स गार्ड द्वारा अनुशासित एवं गरिमामय सशस्त्र सलामी दी गई। इसके पश्चात राष्ट्रगीत और राष्ट्रगान की गूंज से पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत हो गया।समारोह में उपस्थित पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने स्वतंत्रता संग्राम के वीर शहीदों के बलिदान को स्मरण करते हुए राष्ट्र की एकता, अखंडता, सुरक्षा और जनसेवा के प्रति अपने दायित्वों को पूरी निष्ठा से निभाने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक कार्यालय, बिलासपुर रेंज के अधिकारी एवं कर्मचारी पूर्ण गरिमा और निर्धारित गणवेश में उपस्थित रहे। स्वतंत्रता दिवस समारोह ने पूरे पुलिस परिवार में राष्ट्रीय गौरव, अनुशासन और कर्तव्य के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,