""""8 news cg -""""दो सनसनीखेज वारदातों से मचा हड़कंप: होटल में युवती की हत्या, एम्स के सामने कार से कुचलकर युवक की मौत,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
दो सनसनीखेज वारदातों से मचा हड़कंप: होटल में युवती की हत्या, एम्स के सामने कार से कुचलकर युवक की मौत,,,,,
बिलासपुर /रायपुर-राजधानी रायपुर में 14 अगस्त को दो अलग-अलग घटनाओं ने सनसनी फैला दी। थाना गंज क्षेत्र के होटल बंसल पैराडाइज में एक युवक और युवती के बीच विवाद के बाद युवती की मौत हो गई,,,,,
जबकि थाना आमानाका क्षेत्र में विवाद के दौरान कार की टक्कर और उसके बाद वाहन से कुचले जाने से 34 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। दोनों मामलों में पुलिस ने गंभीरता से जांच शुरू कर दी है।
होटल बंसल पैराडाइज में युवती की मौत, युवक अस्पताल में भर्ती,,,,
थाना गंज क्षेत्र में झूलेलाल चौक के पास स्थित होटल बंसल पैराडाइज के तृतीय तल के एक कमरे में युवक और युवती ठहरे हुए थे। पुलिस के अनुसार दोपहर करीब 3 से 3:15 बजे के बीच होटल स्टाफ ने कमरे से युवती के चिल्लाने की आवाज सुनी।आवाज सुनकर होटल कर्मचारी मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर खिड़की तोड़कर अंदर देखने पर युवक को अपने गले पर चाकू से चोट पहुंचाते हुए देखा गया,,,,
तत्काल पुलिस को सूचना दी गई,,,,
सूचना मिलते ही थाना गंज प्रभारी पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। कमरे में युवती और युवक दोनों घायल अवस्था में मिले। दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से मेकाहारा अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। घायल युवक का उपचार जारी है,,,,
पुलिस के अनुसार मृत युवती की पहचान रिमन मंडावी, निवासी तारमटोला, जिला मोहला-मानपुर, थाना अंबागढ़ चौकी क्षेत्र के रूप में हुई है। वह लाभांडी स्थित कृषि विश्वविद्यालय में एमएससी (एक्सटेंशन) प्रथम वर्ष की छात्रा थी।
वहीं युवक की पहचान किशन कुमार भारद्वाज, उम्र 26 वर्ष, निवासी दशवंतपुर गोसाईंपुर, वाराणसी, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई है। पुलिस के मुताबिक दोनों ने होटल में अपने पहचान पत्र प्रस्तुत कर अलग-अलग समय पर चेक-इन किया था।
सीसीटीवी और प्रत्यक्षदर्शियों के आधार पर जांच
पुलिस ने प्रत्यक्षदर्शियों के कथन और होटल के सीसीटीवी फुटेज का अवलोकन किया है,,,,,
प्रारंभिक जांच के आधार पर किशन कुमार भारद्वाज के विरुद्ध हत्या का अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही है।घटना के दौरान युवक को भी गंभीर चोटें आई हैं और उसका मेकाहारा अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस ने घटनास्थल से आवश्यक साक्ष्य जुटाए हैं। फॉरेंसिक टीम ने भी मौके का निरीक्षण किया है। दोनों पक्षों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी गई है।
एम्स के सामने विवाद के बाद कार से कुचलकर युवक की मौत,,,,,दूसरी घटना थाना आमानाका क्षेत्र की है। पुलिस के अनुसार मृतक परमप्रीत सिंह, उम्र 34 वर्ष, निवासी सेक्टर-04, उदया सोसायटी, टाटीबंध, रायपुर का दुर्ग निवासी भरत मंगनानी के साथ विवाद हुआ था।पुलिस को मिली प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक विवाद के दौरान आरोपी ने एम्स के सामने कार से परमप्रीत सिंह को टक्कर मार दी। इसके बाद परमप्रीत सिंह कार की छत पर चढ़ गया। आरोप है कि वाहन चालक ने कार नहीं रोकी और कुछ दूरी तक तेज गति से वाहन चलाता रहा,,,,
इसके बाद परमप्रीत सिंह वाहन से नीचे गिर गया। पुलिस के अनुसार आरोपी ने वाहन से उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया और मौके से फरार हो गया। गंभीर रूप से घायल परमप्रीत सिंह की मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलने के बाद आमानाका पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस के अनुसार चक्षुदर्शी गवाहों और अन्य उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर प्रथम दृष्टया मामला हत्यात्मक प्रकृति का पाया गया है। इसके आधार पर बीएनएस की धारा 103 के तहत अपराध दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है।
आरोपी भरत मंगनानी की तलाश के लिए पुलिस टीम रवाना कर दी गई है। पुलिस घटनाक्रम से जुड़े साक्ष्यों, प्रत्यक्षदर्शियों के कथनों और अन्य उपलब्ध जानकारी के आधार पर मामले की जांच आगे बढ़ा रही है,,,,
रायपुर में एक ही दिन सामने आईं इन दोनों घटनाओं ने सुरक्षा और कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। पुलिस दोनों मामलों में साक्ष्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें