""”"8 news cg -"""अंग्रेजी शराब दुकान में भीषण आग, बियर की बोतलों के धमाकों से गूंजा"""इलाका,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर के व्यापार विहार स्थित अंग्रेजी शराब दुकान में भीषण आग, बियर की बोतलों के धमाकों से गूंजा इलाका

बिलासपुर- देर रात व्यापार विहार महिमा चौक मुख्य मार्ग में स्थित देसी विदेशी मदिरा दुकान की है""जहाँ शनिवार-रविवार की दरम्यानी रात बिलासपुर के व्यापार विहार रोड स्थित महिम चौक की अंग्रेजी शराब दुकान में अचानक भीषण आग लग गई। 
रात करीब 1:45 से 2:00 बजे के बीच दुकान से धुआं उठता देख वहां तैनात सुरक्षा गार्ड ने इसकी जानकारी दी। उसी दौरान क्षेत्र में गश्त कर रही सिविल लाइन पुलिस की पेट्रोलिंग टीम ने भी स्थिति का जायजा लिया। ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मी रंजीत खलको ने तत्काल कंट्रोल रूम को सूचना दी।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। इसके बाद आग की गंभीरता को देखते हुए,,, अतिरिक्त दमकल वाहनों को भी बुलाया गया।
 तारबहार और सिविल लाइन थाना पुलिस ने फायर ब्रिगेड के जवानों के साथ मिलकर मोर्चा संभाला और राहत कार्य शुरू किया।सुरक्षा के मद्देनज़र बिजली विभाग की टीम भी तत्काल मौके पर पहुंची और सबसे पहले क्षेत्र की विद्युत आपूर्ति बंद कराई गई।
 इसके बाद आसपास के हिस्से को सुरक्षा घेरा बनाकर आम लोगों की आवाजाही रोक दी गई। आबकारी विभाग के अधिकारी भी अपने स्टाफ के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और स्थिति पर नजर बनाए रखी।
आग इतनी विकराल थी कि दुकान के भीतर रखी बियर की बोतलें तेज गर्मी के कारण एक के बाद एक फूटने लगीं। लगातार हो रहे धमाकों से पूरा इलाका गूंज उठा, जिससे आसपास मौजूद लोगों में दहशत फैल गई।
रात से शुरू हुआ आग बुझाने का अभियान सुबह तक जारी रहा। लगभग सुबह 5 बजे तक दमकल की पांच गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास करती रहीं। खबर लिखे जाने तक आग को पूरी तरह बुझाने का प्रयास जारी था।
फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। इस भीषण अग्निकांड में कितना नुकसान हुआ है, इसका आकलन आग पूरी तरह बुझने और जांच के बाद ही किया जा सकेगा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,