""""8 news cg -""""अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा"""तोरवा छठ घाट,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,अरपा तट पर आस्था का विराट अनुष्ठान, सवा लाख पार्थिव शिवलिंग से गूंजा"""तोरवा छठ घाट,,,,

 मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के आयोजन में उमड़े"""श्रद्धालु,,,,,,"""समाजसेवी प्रवीण झा सपरिवार हुए शामिल,,,,,


बिलासपुर तोरवा स्थित अरपा नदी तट के छठ घाट सामुदायिक भवन में रविवार को आस्था, भक्ति और शिव आराधना का अद्भुत संगम देखने को मिला। मिथिलांगन कल्याण समिति बिलासपुर के तत्वावधान में एक दिवसीय पार्थिव शिवलिंग निर्माण एवं पूजन अनुष्ठान संपन्न हुआ। श्रद्धालु भक्तों ने श्रद्धा और संकल्प के साथ सवा लाख पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर विधि-विधानपूर्वक भगवान शिव की पूजा-अर्चना की। वातावरण शिवमय बना रहा।
धार्मिक मान्यता के अनुसार मिट्टी से निर्मित पार्थिव शिवलिंग की पूजा भगवान शिव की आराधना का अत्यंत पुण्यदायी स्वरूप मानी जाती है। शिवपुराण सहित विभिन्न धार्मिक परंपराओं में पार्थिव लिंग पूजन का विशेष महत्व बताया गया है। श्रद्धा से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण और उसका विधिवत पूजन करने से मनोकामना पूर्ति, आध्यात्मिक शांति तथा भगवान शिव की कृपा प्राप्त होने की मान्यता है। इसी भाव के साथ तोरवा के अरपा तट पर श्रद्धालुओं ने सामूहिक रूप से सवा लाख पार्थिव शिवलिंग तैयार किए। पूजन अनुष्ठान के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार, भगवान शिव के जयकारों और भक्ति गीतों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। मुख्य यजमान के रूप में समाजसेवी प्रवीण झा सपरिवार ने सहभागिता निभाई। आयोजन में मिथिला समाज से जुड़े पदाधिकारियों, सदस्यों और बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तों ने उपस्थित होकर शिव आराधना की। अरपा नदी के पावन तट पर संपन्न इस अनुष्ठान ने धार्मिक एकजुटता और सनातन परंपराओं के संरक्षण का संदेश भी दिया।पार्थिव शिवलिंग पूजन  का सावन में विशेष महत्व,,,,
पार्थिव शिवलिंग मिट्टी से निर्मित भगवान शिव का प्रतीकात्मक स्वरूप है। धार्मिक मान्यताओं में इसे अत्यंत श्रद्धापूर्वक पूजनीय माना गया है। सावन में सामूहिक रूप से पार्थिव शिवलिंग का निर्माण कर रुद्राभिषेक, मंत्रोच्चार और विधि-विधान से पूजा की जाती है। मान्यता है कि इससे साधक को मानसिक शांति, आध्यात्मिक ऊर्जा और शिव कृपा का अनुभव होता है। इसी आस्था ने तोरवा के आयोजन को विशेष बनाया।
कार्यक्रम समापन उपरांत भंडारे का भव्य आयोजन किया गया जिसमें समाज के सभी लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लेकर भोग प्रसाद ग्रहण किया.इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से नारायण प्रसाद ठाकुर अध्यक्ष,ललित मिश्रा सचिव,मनोरंजन झा. उपाध्यक्ष,अम्बुज झा कोषाध्यक्ष,अशोक झा, अमरेंद्र कंठ, सुधीर झा, धनंजय झा,सुनील मिश्रा,संजीव झा,संतोष ठाकुर,जगदानंद झा,आनंद चौधरी,,अनमोल झा.अविनाश झा,चन्दन सिंह,नवो नारायण उपस्थित रहें!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,