""""8 news cg -""""“हमर पहुना” में डॉ. ललित माखीजा ने खोले जीवन के पन्ने, कॉलेज से विश्व हिंदू परिषद तक के सफर का साझा किया""अनुभव,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
हमर पहुना कार्यक्रम में डॉ. ललित माखीजा ने साझा किया जीवन का अनुभव, पत्रकारों से किया संवाद
बिलासपुर-बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम “हमर पहुना” में विनायक नेत्रालय के संचालक एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित माखीजा ने शिरकत कर अपने जीवन, सामाजिक जुड़ाव और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ने के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कॉलेज जीवन से लेकर सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की,,,,
कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, सहसचिव हरीकिशन गंगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने डॉ. ललित माखीजा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।
“हमर पहुना” कार्यक्रम के दौरान डॉ. माखीजा ने अपने छात्र जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए बताया कि कॉलेज के दिनों में सामाजिक गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि किस प्रकार विकसित हुई और आगे चलकर वे विश्व हिंदू परिषद से जुड़े। उन्होंने संगठन के साथ अपने जुड़ाव, कार्यों तथा अपने अनुभवों को संवाद के माध्यम से सामने रखा। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न पड़ावों और सामाजिक क्षेत्र में काम करने के दौरान प्राप्त अनुभवों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला,,,,
कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने डॉ. माखीजा से विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अपने विचार और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का माहौल संवादात्मक एवं आत्मीय रहा,,,,
कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की ओर से डॉ. ललित माखीजा को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब के इस आयोजन ने अतिथि और पत्रकारों के बीच संवाद एवं विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,