""""8 news cg -""""डकैती के तीन मामलों का पुलिस ने किया खुलासा, चार आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक पकड़े गए,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर/कोरबा- जिले में संपत्ति संबंधी अपराधों पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे “सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत बाँकीमोंगरा पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डकैती के तीन मामलों का खुलासा किया है। पुलिस ने मामले में चार आरोपियों को गिरफ्तार करने के साथ ही एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा है। आरोपियों के कब्जे से वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है।
पुलिस के अनुसार, बाँकीमोंगरा थाना क्षेत्र के बलगी सबस्टेशन एवं सूराकछार खदान तथा दीपका खदान क्षेत्र में विगत दिनों डकैती की घटनाएं हुई थीं। इन मामलों में बाँकीमोंगरा थाने में दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने मुखबिर तंत्र को सक्रिय करते हुए संदिग्धों की पतासाजी की। पुलिस की जांच में राजपाल चौहान (22), निवासी जामनीमुड़ा, थाना पाली; फिरोज मेमन (27), निवासी भिलाईबाजार, थाना हरदीबाजार; निकेश कुमार कश्यप (21), निवासी शुक्लाखार, थाना बाँकीमोंगरा; तथा होरीलाल केवट (24), निवासी शांतिनगर, थाना कुसमुंडा की संलिप्तता सामने आई। पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया, जबकि एक विधि से संघर्षरत बालक को भी पकड़ा गया।
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डकैती की वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की है। गिरफ्तार आरोपियों को विधिवत न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के मुताबिक, मामले में कुछ अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार किया जाएगा।
“सजग कोरबा–सतर्क कोरबा” अभियान के तहत कोरबा पुलिस द्वारा चोरी, डकैती एवं अन्य संपत्ति संबंधी अपराधों के खिलाफ लगातार कार्रवाई जारी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें