""""8 news cg -""""‘हमर पहुना’ में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले—जनता ने भाजपा को जीत दिलाकर भ्रम तोड़ा,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
‘हमर पहुना’ में क्रेडा अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी ने गिनाईं उपलब्धियां, बोले—जनता ने भाजपा को जीत दिलाकर भ्रम तोड़ा,,,,

1987 से शुरू हुआ राजनीतिक सफर, संगठन में जिला महामंत्री से प्रदेश महामंत्री तक संभालीं अहम जिम्मेदारियां,,,
बिलासपुर-बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में बिलासपुर क्रेडा के अध्यक्ष भूपेंद्र सवन्नी अतिथि के रूप में शामिल हुए। सर्वप्रथम बिलासपुर प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी सचिव संदीप करिहार कोषाध्यक्ष किशोर सिंह कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव द्वारा मोमेंटो शॉल बुके देकर सम्मान किया गया,, तत्पश्चात कार्यक्रम के दौरान उन्होंने अपने लंबे राजनीतिक सफर, संगठन में निभाई गई जिम्मेदारियों के साथ-साथ सौर ऊर्जा, जल जीवन मिशन, पीएम सूर्यघर योजना और प्रदेश के विकास से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।
भूपेंद्र सवन्नी ने बताया कि उनका राजनीतिक सफर वर्ष 1987 में शुरू हुआ। वर्ष 1993 के चुनाव में सक्रिय भूमिका निभाते हुए उन्होंने बिल्हा क्षेत्र में संगठनात्मक भागीदारी निभाई। इसके बाद वर्ष 2003 में जिला महामंत्री, 2006 में जिलाध्यक्ष और 2010 में प्रदेश महामंत्री की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। वर्ष 2013 के चुनाव के बाद उन्हें दोबारा प्रदेश महामंत्री बनाया गया। वर्ष 2014 में सदस्यता अभियान प्रभारी तथा 2015 में हाउसिंग बोर्ड के सदस्य की जिम्मेदारी मिली।
उन्होंने बताया कि वर्ष 2018 में प्रवक्ता के साथ तीसरी बार जिला महामंत्री की जिम्मेदारी भी संभाली। इसके बाद संगठन में प्रदेश स्तर पर कई महत्वपूर्ण दायित्व मिले। दुर्ग में भी उन्हें संगठन की अहम जिम्मेदारी दी गई। उन्होंने कहा कि दुर्ग में रहते हुए संगठन को मजबूत करने के प्रयासों के परिणामस्वरूप चुनाव में 13 में से 10 सीटों पर जीत हासिल हुई। इस कार्य के लिए उन्हें राष्ट्रीय नेतृत्व से भी सम्मान मिला।
30 अप्रैल 2025 को मिली क्रेडा अध्यक्ष की जिम्मेदारी
सवन्नी ने बताया कि 30 अप्रैल 2025 को उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य अक्षय ऊर्जा विकास अभिकरण (क्रेडा) के अध्यक्ष की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिली। उन्होंने कहा कि क्रेडा के माध्यम से प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने और आम लोगों तक अक्षय ऊर्जा की योजनाओं का लाभ पहुंचाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।

बिल्हा के विकास पर बोले—भाजपा ने किया काम
बिल्हा के विकास को लेकर पूछे गए सवाल पर सवन्नी ने कहा कि क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की सरकारों के दौरान अनेक विकास कार्य हुए हैं। उन्होंने कहा कि जनता ने भाजपा को लगातार समर्थन देकर कई तरह के भ्रम को तोड़ा है। उनके अनुसार, जनता ने अपने मतदान के माध्यम से विकास और विश्वास की राजनीति पर मुहर लगाई है।
सोलर पंप योजना से किसानों को लाभ
क्रेडा अध्यक्ष ने किसानों के लिए संचालित सौर ऊर्जा योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि 3 एचपी और 5 एचपी क्षमता के सोलर पंप उपलब्ध कराए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि प्रदेश में अब तक लगभग 1 लाख 50 हजार सोलर पंप लगाए जा चुके हैं। वहीं कुसुम-बी योजना के तहत भी आगे की प्रक्रिया जारी है।
उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा के माध्यम से किसानों की सिंचाई व्यवस्था को मजबूत करने के साथ बिजली पर निर्भरता कम करने की दिशा में लगातार काम किया जा रहा है।
जल जीवन मिशन में 94 प्रतिशत काम पूरा होने का दावा
जल जीवन मिशन की प्रगति का उल्लेख करते हुए सवन्नी ने बताया कि प्रदेश में बड़ी संख्या में गांवों में ओवरहेड टैंक के निर्माण का काम किया गया है। उनके अनुसार, लगभग 15 हजार गांवों में ओवरहेड टैंक से संबंधित कार्य 94 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है।
धार्मिक स्थलों पर भी सौर ऊर्जा को बढ़ावा
उन्होंने बताया कि छत्तीसगढ़ में धार्मिक स्थलों पर सौर ऊर्जा के इस्तेमाल को बढ़ावा देने के लिए योजना के तहत लगभग 200 स्टॉल/सोलर यूनिट का कार्य पूरा किया जा चुका है, जबकि करीब 500 और स्थानों को प्रक्रिया में शामिल किया जा रहा है।
पीएम सूर्यघर योजना को लेकर लोगों से सोलर अपनाने की अपील
कार्यक्रम में पीएम सूर्यघर योजना भी प्रमुख चर्चा का विषय रही। सवन्नी ने लोगों से अधिक से अधिक सौर ऊर्जा अपनाने की अपील करते हुए कहा कि सोलर पैनल लगाने से बिजली की बचत के साथ भविष्य में बिजली खर्च को कम करने में मदद मिल सकती है।
उन्होंने बताया कि पीएम सूर्यघर योजना का लाभ लेने के लिए लोगों को कार्यालयों के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। मोबाइल के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर योजना का लाभ लिया जा सकता है।
उन्होंने सौर ऊर्जा के क्षेत्र में हाइब्रिड सिस्टम को बेहतर विकल्प बताते हुए कहा कि आवश्यकता के अनुसार इन्वर्टर और जनरेटर के साथ इसका उपयोग किया जा सकता है।
लोकसभा या राज्यसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर बोले—पार्टी अवसर देगी तो जरूर लड़ूंगा
राजनीतिक भविष्य और लोकसभा अथवा विधानसभा या राज्यसभा चुनाव लड़ने के सवाल पर भूपेंद्र सवन्नी ने कहा कि यदि पार्टी उन्हें अवसर देती है तो वे चुनाव लड़ने के लिए निश्चित रूप से तैयार हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी नेतृत्व जो जिम्मेदारी देगा, उसे पूरी निष्ठा के साथ निभाने का प्रयास करेंगे।
हेल्थ सेक्टर में भी रुचि, छात्रा के इलाज का सुनाया अनुभव
कार्यक्रम के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र से जुड़े एक अनुभव को साझा करते हुए सवन्नी ने बताया कि मध्यप्रदेश की एक छात्रा को पेसमेकर की जरूरत थी। इंटरनेट के माध्यम से संबंधित नंबर की जानकारी निकालकर रायपुर भेजने की व्यवस्था की गई। उन्होंने बताया कि शनिवार को सचिव से संपर्क और रविवार को कलेक्टर से समन्वय कर आवश्यक मदद पहुंचाने का प्रयास किया गया।
सवन्नी ने कहा कि वह परिवार आज भी उनके संपर्क में है। उन्होंने स्वास्थ्य क्षेत्र में अपनी विशेष रुचि होने की बात भी कही।
‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में भूपेंद्र सवन्नी ने संगठनात्मक अनुभव से लेकर क्रेडा की योजनाओं तक विभिन्न विषयों पर खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने अक्षय ऊर्जा को भविष्य की जरूरत बताते हुए प्रदेश के लोगों से सौर ऊर्जा को अपनाने और सरकार की योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ लेने की अपील की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,