""""8 news cg -""""स्वतंत्रता का गौरव, राष्ट्रसेवा का संकल्प और युवाशक्ति का नया विश्वास” डॉ. संजय दुबे
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
“स्वतंत्रता का गौरव, राष्ट्रसेवा का संकल्प और युवाशक्ति का नया विश्वास” डॉ. संजय दुबे
बिलासपुर -स्वतंत्रता दिवस पर सी. एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय में देशभक्ति और राष्ट्रसेवा का गूंजा संदेश सी. एम. दुबे स्नातकोत्तर महाविद्यालय, बिलासपुर में देश का 80वाँ स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास, गरिमा एवं राष्ट्रभक्ति की भावना के साथ मनाया गया। महाविद्यालय परिसर में आयोजित भव्य समारोह में ध्वजारोहण, राष्ट्रगान, एनसीसी परेड, देशभक्ति कार्यक्रमों एवं प्रेरणादायी उद्बोधनों ने पूरे वातावरण को राष्ट्रप्रेम से ओत-प्रोत कर दिया।
समारोह में शासी निकाय के अध्यक्ष डॉ. संजय दुबे ने महाविद्यालय मे ध्वजारोहण कर अपने उद्बोधन में स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि भारत की स्वतंत्रता असंख्य वीरों के त्याग, तपस्या और बलिदान का परिणाम है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि देशभक्ति सच्ची सेवा अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने, शिक्षा प्राप्त करने, समाज के प्रति जिम्मेदार बनने और राष्ट्रहित में कार्य करने से भी होती है। उन्होंने युवाओं को अनुशासन, संस्कार और राष्ट्रभक्ति को अपने जीवन का आधार बनाने का आह्वान किया। वीर शहीदों को श्रद्धा सुमन अर्पित कर शहीद सैनिक परिवार को सम्मानित किया,,
शासी निकाल के सदस्य श्री अमन दुबे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आज का युवा भारत की सबसे बड़ी शक्ति है। देश के विकास और भारत को विश्व के अग्रणी राष्ट्रों में स्थापित करने में युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि वे स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों से प्रेरणा लेकर शिक्षा, सेवा, अनुशासन एवं सामाजिक जिम्मेदारी के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करें। उन्होंने कहा कि तिरंगा केवल हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं, बल्कि यह देश की एकता, अखंडता, गौरव और करोड़ों भारतीयों की भावनाओं का प्रतीक है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय कैडेट कोर (NCC) के कैडेट्स द्वारा शानदार गार्ड ऑफ़ ऑनर दी एवं अनुशासित परेड प्रस्तुत की गई। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट रोहित लहरे के मार्गदर्शन में कैडेट्स ने अनुशासन और राष्ट्रसेवा की भावना का प्रभावशाली प्रदर्शन किया।
राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने देशभक्ति गीत, कर्मा और आदिवासी सामूहिक लोक संस्कृतिक कला पद्मश्री तीजन बाई को श्रद्धा सुमन अर्पित कर पंडवानी का भी गायन किया गया भाषण एवं सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गईं। कार्यक्रम की प्रस्तुति में वरिष्ठ सीनियर नारायण रात्रे, लोकेश ओंगरे राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित, चंचल घृतलहरे जो की तीजन बाई की नृत्य कर रही थी, जिया वारे, तनु साहू, निशा गुप्ता, खुशी पाण्डेय, तुलसी, रागनी, जाग्रति, रिया कंचन, प्राची, निशा, आदर्श, विकास, विपिन, राम, विनीत, मंजीत संस्कृत कल्चरल की प्रस्तुति की कथक नृत्य में सौम्या सड़ंगी साथ बीएड विभाग की गुलाब पाठक के नेतृत्व में छात्राओं ने भी एकल नृत्य देश भक्ति प्रस्तुति की और संगीत विभाग के डॉ समेला चटर्जी के नेतृत्व में छात्रों ने गीत की प्रस्तुति दी अतिथियों एवं महाविद्यालय परिवार ने स्वतंत्रता संग्राम के अमर शहीदों और वीर सेनानियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया तथा राष्ट्र की एकता, अखंडता और गौरव को बनाए रखने का संकल्प लिया।
समारोह में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. संजय सिंह, डॉ के के शुक्ला, लेफ्टिनेंट रोहित लहरे, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी दीपक सेठ श्वेता मिश्रा राजेश निराला शेखर आनंद , नरेंद्र लहरे,भीखम वर्मा प्राध्यापकगण, कर्मचारीगण, एनसीसी कैडेट्स, एनएसएस स्वयंसेवक एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
सी एम दुबे स्नातकोत्तर के राष्ट्रीय कैडेट कोर एनसीसी ने पुलिस ग्राउंड परेड में भी तृतीय स्थान प्राप्त कर अपना नाम रोशन किया इसका नेतृत्व कर रहे हैं सीनियर अंडर ऑफिसर हर्ष ने किया,,,,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें