""""8 news cg -""" पश्चिम क्षेत्र"पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टेबाज गिरफ्तार"""हत्या के प्रयास का फरार आरोपी दबोचा"" गुमशुदा महिला सकुशल मिली,,,,,मदद बनी""मिसाल,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
पश्चिम क्षेत्र पुलिस की बड़ी कार्रवाई: सट्टेबाज गिरफ्तार, हत्या के प्रयास का फरार आरोपी दबोचा, गुमशुदा महिला सकुशल मिली,,,,,
बिलासपुर /रायपुर- पुलिस उपायुक्त पश्चिम क्षेत्र के निर्देशन में पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने अपराध नियंत्रण, कानून-व्यवस्था बनाए रखने और नागरिकों की सुरक्षा को लेकर विभिन्न थाना क्षेत्रों में त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई करते हुए कई अहम मामलों में सफलता हासिल की है। पुलिस ने अवैध सट्टा संचालन पर कार्रवाई कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया, हत्या के प्रयास के मामले में फरार आरोपी को दबोचा, गुमशुदा महिला को सकुशल परिजनों से मिलाया तथा जरूरतमंद महिला यात्री की सहायता कर मानवीय संवेदनशीलता का परिचय दिया।
आजाद चौक थाना क्षेत्र में सट्टे पर कार्रवाई, दो गिरफ्तार,,,,
थाना आजाद चौक पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि रामसागरपारा स्थित आदेश्वर कॉम्प्लेक्स के पास अवैध रूप से सट्टा-पट्टी का संचालन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए,,,,,,
पुलिस ने घेराबंदी कर मौके से अमन यादव (22 वर्ष) और अजय राउत (20 वर्ष) को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से सट्टा-पट्टी, डॉट पेन, एक रियलमी मोबाइल फोन तथा 1,700 रुपये नकद बरामद किए गए। दोनों के विरुद्ध छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम, 2022 एवं भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया।
हत्या के प्रयास का फरार आरोपी गिरफ्तार,,,,,
साहिल खान (19 वर्ष) को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
भटकी महिला यात्री की मदद बनी मिसाल,,,,,
थाना सरस्वती नगर पुलिस ने मानवता का परिचय देते हुए भाटापारा जाने वाली एक महिला यात्री की सहायता की। महिला गलती से सरस्वती नगर रेलवे स्टेशन पर उतर गई थीं,,,,,
पुलिस ने उन्हें सुरक्षित रायपुर जंक्शन पहुंचाया और घर लौटने के लिए आवश्यक आर्थिक सहायता भी उपलब्ध कराई, जिससे वह सुरक्षित अपने गंतव्य के लिए रवाना हो सकीं।
गुमशुदा महिला सकुशल दस्तयाब,,,,,
थाना डीडी नगर पुलिस ने गुम इंसान प्रकरण में दर्ज गुमशुदा महिला का पता लगाकर उन्हें सकुशल दस्तयाब किया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी करने के बाद महिला को उनके परिजन के सुपुर्द कर दिया गया।
पश्चिम क्षेत्र पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अपराधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के साथ-साथ आम नागरिकों की सुरक्षा, सहायता और विश्वास कायम रखना भी उनकी प्राथमिकता है। इसी उद्देश्य से सभी थाना क्षेत्रों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें