""""8 news cg-""""मस्जिद-ए-हज़रत बिलाल के मुतवल्ली बने"""मो.आरिफ इस्लाम """जमातियों ने दोबारा जताया भरोसा,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,मस्जिद-ए-हज़रत बिलाल के मुतवल्ली बने मो.आरिफ इस्लाम , जमातियों ने दोबारा जताया भरोसा
""""चुनाव प्रक्रिया में जमातियों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा, चुनाव समिति ने शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित तरीके से संपन्न कराया निर्वाचन,,,,,
बिलासपुर-राजेंद्र नगर स्थित मस्जिद-ए-हज़रत बिलाल में मुतवल्ली पद के लिए चुनाव प्रक्रिया संपन्न हुई। चुनाव में जमातियों ने सर्वसम्मति एवं विश्वास के साथ मो. आरिफ इस्लाम को पुनः मस्जिद का मुतवल्ली चुना। दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर जमातियों एवं समाज के लोगों ने उन्हें मुबारकबाद देते हुए उनके कार्यकाल के लिए शुभकामनाएं दीं।मुतवल्ली के चुनाव को लेकर मस्जिद से जुड़े जमातियों में विशेष उत्साह देखने को मिला। चुनाव समिति के सदस्यों ने पूरी प्रक्रिया को व्यवस्थित, सरल एवं पारदर्शी तरीके से संपन्न कराया। निर्वाचन के दौरान मस्जिद के जमातियों ने बढ़-चढ़कर भागीदारी निभाई और अपनी सहभागिता दर्ज कराई।
चुनाव प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराने में जनाब राजिक खान, अब्दुल लतीफ, असगर खान, शेख खुदा बख्श, सैय्यद इमरान अली सहित चुनाव समिति से जुड़े सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। समिति के सदस्यों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चुनाव संपन्न कराया, जिसके बाद मो. आरिफ इस्लाम को पुनः मुतवल्ली चुने जाने की घोषणा की गई।
मो. आरिफ इस्लाम को दोबारा जिम्मेदारी मिलने पर मस्जिद से जुड़े जमातियों और समाज के लोगों ने खुशी जाहिर की। लोगों ने उम्मीद जताई कि वे मस्जिद की व्यवस्थाओं, धार्मिक गतिविधियों तथा सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से आगे बढ़ाते हुए सभी को साथ लेकर कार्य करेंगे।
मुतवल्ली के रूप में पुनः चुने जाने के बाद मो. आरिफ इस्लाम ने चुनाव में सहयोग और विश्वास जताने वाले सभी जमातियों एवं समिति के सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने मस्जिद एवं जमात से जुड़े कार्यों को आपसी सहयोग और भाईचारे के साथ आगे बढ़ाने की बात कही।
चुनाव के दौरान शांतिपूर्ण माहौल में पूरी प्रक्रिया संपन्न हुई। निर्वाचन के बाद जमातियों ने नवनिर्वाचित मुतवल्ली को मुबारकबाद दी और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें