""""8 news cg -"""""रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई""""अस्वच्छता मिलने पर राज जलपान गृह बंद,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
रक्षाबंधन से पहले मिठाई दुकानों पर खाद्य विभाग की कार्रवाई, अस्वच्छता मिलने पर राज जलपान गृह बंद

बिलासपुर- रक्षाबंधन त्यौहार को ध्यान में रखते हुए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा बिलासपुर शहर में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए विभिन्न मिठाई दुकानों और खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण किया गया। विभाग की टीम ने दुकानों में खाद्य पदार्थों के निर्माण, रख-रखाव एवं बिक्री की स्थिति का जायजा लिया तथा नियमानुसार खाद्य सामग्री का निर्माण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए।
कार्रवाई के दौरान शिकायत के आधार पर राज जलपान गृह, मसानगंज, आजाद नगर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान समोसा एवं अन्य खाद्य सामग्री का निर्माण अस्वच्छ एवं अनहाइजीनिक परिस्थितियों में किए जाने की स्थिति सामने आई। खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता मानकों का पालन नहीं होने पर विभाग द्वारा प्रतिष्ठान को सुधार किए जाने तक बंद कराया गया।
इसी क्रम में बंगाल स्वीट्स, सत्यम चौक से बेसन लड्डू एवं मलाई पेड़ा के नमूने जांच के लिए लिए गए। वहीं न्यू भारत स्वीट्स, लिंक रोड से आटा शाही लड्डू एवं मलाई पेड़ा के नमूने भी खाद्य गुणवत्ता की जांच के लिए संकलित किए गए हैं। इन नमूनों को नियमानुसार प्रयोगशाला जांच के लिए भेजा जाएगा।
इसके अलावा खाद्य विभाग की टीम ने मौसाजी स्वीट्स, विवेकानंद स्वीट्स एवं रतन लस्सी का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान संचालकों को खाद्य सुरक्षा एवं स्वच्छता से जुड़े नियमों का पालन करते हुए खाद्य पदार्थों का निर्माण, भंडारण एवं विक्रय करने के निर्देश दिए गए।खाद्य विभाग की यह कार्रवाई रक्षाबंधन जैसे त्यौहारों के दौरान मिलावटी अथवा अस्वच्छ खाद्य पदार्थों की बिक्री पर रोक लगाने और आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से की जा रही है। विभाग द्वारा खाद्य प्रतिष्ठानों को साफ-सफाई बनाए रखने, खाद्य सामग्री को सुरक्षित तरीके से तैयार करने और निर्धारित खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।इस कार्रवाई के दौरान आर.आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी, खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी एवं अविषा मरावी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे। खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने त्यौहार के मद्देनजर खाद्य प्रतिष्ठानों के निरीक्षण एवं नमूना संकलन की कार्रवाई आगे भी जारी रखने की बात कही है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,