"""""8 NEWS CG-""""कीटनाशक पिलाकर हत्या के मामले में चार गिरफ्तार, जेल भेजे गए आरोपी,,,,,""""" रक्षाबंधन पर केंद्रीय जेल में भावुक हुआ भाई-बहन का मिलन,,,,,,"""""एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, सभी यात्री सुरक्षित | मुंगेली के दो थानों में ई-मालखाना सिस्टम शुरू | सरेआम मारपीट के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार,,"""निर्माणाधीन नाले में मिला""अज्ञात शव, जांच में जुटी सरकंडा पुलिस,,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
फसल चराने की मामूली बात पर युवक समेत चार ने अधेड़ को जबरन पिलाया कीटनाशक, मौत के मामले में चार गिरफ्तार,,,,

हिर्री पुलिस ने हत्या के आरोप में की कार्रवाई, सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा,,,,
बिलासपुर- हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम मुरू-खरकेना मार्ग में खेत की फसल चराने की मामूली बात को लेकर एक अधेड़ व्यक्ति को कथित रूप से जबरदस्ती कीटनाशक पिलाकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार आरोपियों ने पूछताछ के दौरान घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। मामले में गिरफ्तार सभी आरोपियों को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में एक विधि से संघर्षरत बालक को भी अभिरक्षा में लिया गया है।
पुलिस के मुताबिक मृतक राजू निर्मलकर पिता कोदू निर्मलकर उम्र 58 वर्ष निवासी पथराली की मौत के संबंध में थाना हिर्री में मर्ग क्रमांक 35/2026 धारा 194 बीएनएसएस के तहत मर्ग कायम कर जांच की जा रही थी। मर्ग जांच के दौरान मृतक की पत्नी शीला निर्मलकर के कथन, घटनास्थल के निरीक्षण और पंचनामा कार्रवाई से मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस को हत्या की आशंका हुई।
जांच में सामने आया कि खेत की फसल चराने की बात को लेकर आरोपियों ने मृतक को कथित रूप से पकड़ लिया और उसके साथ जबरदस्ती करते हुए कीटनाशक दवा पिला दी। इसके बाद उसकी मौत हो गई। मामले में पुलिस ने अपराध क्रमांक 229/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की।
पूछताछ में आरोपियों ने स्वीकार किया अपराध
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण मधुलिका सिंह और नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा राजेश जोशी के निर्देशन में थाना प्रभारी हिर्री निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित की गई।पुलिस टीम ने आरोपियों की तलाश कर उन्हें अभिरक्षा में लिया। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने घटना में शामिल होना स्वीकार किया। पुलिस के अनुसार आरोपी गोलू उर्फ जगजीवन पठारी के मेमोरेंडम कथन में उसने अपने साथियों के साथ मिलकर मृतक को कीटनाशक दवा पिलाने की बात बताई। उसने यह भी बताया कि कीटनाशक की डिब्बी को घटना स्थल के पास झाड़ियों में छिपाया गया था।ये आरोपी गिरफ्तार,,,गोलू उर्फ जगजीवन पठारी, पिता जगदीश पठारी, उम्र 31 वर्ष, निवासी मुरू।मनमोहन पठारी, पिता जगदीश पठारी, उम्र 30 वर्ष, निवासी मुरू।संदीप यादव, पिता सत्तू यादव, उम्र 21 वर्ष, निवासी पथराली, थाना हिर्री।
राकेश निर्मलकर, पिता अश्वनी निर्मलकर, उम्र 26 वर्ष, निवासी अमसेना, थाना हिर्री।पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया। मामले में आगे की विवेचना जारी है।जेल की सलाखों के बीच बंधा भाई-बहन के प्यार का धागा
रक्षाबंधन पर बिलासपुर केंद्रीय जेल में बहनों की उमड़ी भीड़, भाइयों की कलाई पर बांधी राखी,,,
बिलासपुर-भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का पर्व रक्षाबंधन शुक्रवार को देशभर के साथ बिलासपुर में भी उत्साह और भावनाओं के साथ मनाया गया। इस दौरान बिलासपुर केंद्रीय जेल में भी भाई-बहन के रिश्ते की मार्मिक तस्वीर देखने को मिली। जेल में बंद अपने भाइयों की कलाई पर राखी बांधने के लिए बड़ी संख्या में बहनें केंद्रीय जेल पहुंचीं। सुबह से ही जेल के बाहर बहनों की कतार लगनी शुरू हो गई थी।
किसी बहन के हाथ में राखी थी तो कोई अपने भाई के लिए मिठाई और जरूरी सामान लेकर पहुंची थी। लंबे समय बाद भाई से मिलने की उम्मीद और रक्षाबंधन पर रक्षा सूत्र बांधने की भावनाओं के चलते कई बहनें काफी भावुक नजर आईं।
सुरक्षा के बीच जेल में प्रवेश
रक्षाबंधन को देखते हुए केंद्रीय जेल प्रशासन ने सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए थे। जेल में प्रवेश से पहले बहनों को निर्धारित सुरक्षा जांच प्रक्रिया से गुजरना पड़ा। जांच पूरी होने के बाद उन्हें क्रमवार जेल परिसर में प्रवेश दिया गया। जेल परिसर में सुरक्षा बल और जेल कर्मचारियों की तैनाती की गई थी, जबकि निगरानी के लिए सीसीटीवी कैमरों का भी इस्तेमाल किया गया।मुलाकात का समय शुरू होने के बाद जब बहनों को अपने बंदी भाइयों से मिलने का अवसर मिला तो माहौल भावुक हो गया। बहनों ने भाइयों की कलाई पर राखी बांधी, तिलक लगाया और उनके बेहतर भविष्य एवं लंबी उम्र की कामना की।गलतियों से सबक लेने की दी सीख,रक्षाबंधन के इस अवसर पर कई बहनों ने अपने भाइयों से भविष्य में गलत रास्ते पर नहीं जाने और दोबारा ऐसी स्थिति पैदा नहीं होने देने का संकल्प लेने को कहा। बहनों ने भाइयों को परिवार की जिम्मेदारियों का एहसास कराया और बेहतर जीवन जीने की प्रेरणा दी।वहीं बंदी भाइयों ने भी अपनी बहनों को भरोसा दिलाया कि वे अपनी गलतियों से सीख लेकर भविष्य में बेहतर जीवन जीने का प्रयास करेंगे। राखी बांधने के बाद कई बहनों के चेहरों पर संतोष और भावनाओं का मिला-जुला असर दिखाई दिया।
राखी के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश,,,रक्षाबंधन के अवसर पर जेल प्रबंधन की ओर से बहनों को उपहार स्वरूप पौधे भी भेंट किए गए। इस पहल के जरिए भाई-बहन के प्रेम के पर्व को पर्यावरण संरक्षण के संदेश से भी जोड़ा गया।
जेल की ऊंची दीवारों और कड़ी सुरक्षा के बीच मनाया गया यह रक्षाबंधन बंदी भाइयों के लिए परिवार से जुड़ने और अपनी जिम्मेदारियों को याद करने का अवसर बना। बहनों द्वारा बांधा गया रक्षा सूत्र उनके लिए भावनात्मक रूप से खास रहा।


बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंडिंग के दौरान विमान का टायर फटा, बड़ा हादसा टला,,,,

37 यात्री और चार क्रू मेंबर थे सवार, सभी सुरक्षित; आगे की उड़ान रद्द,,,
बिलासपुर-बिलासपुर एयरपोर्ट पर शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब दिल्ली से बिलासपुर पहुंची Alliance Air की फ्लाइट की लैंडिंग के दौरान विमान का बाएं तरफ का टायर पंचर हो गया। घटना के बाद एयरपोर्ट पर सुरक्षा व्यवस्था सक्रिय कर दी गई। राहत की बात यह रही कि विमान में सवार सभी यात्री और क्रू मेंबर सुरक्षित हैं तथा किसी के घायल होने की सूचना नहीं है।
जानकारी के अनुसार 28 अगस्त 2026 को Alliance Air की फ्लाइट बिलासपुर एयरपोर्ट पर लैंड कर रही थी। इसी दौरान विमान के लेफ्ट साइड का टायर पंचर हो गया। विमान में कुल 37 यात्री और चार क्रू मेंबर सवार थे।
लैंडिंग के बाद सभी यात्रियों और क्रू मेंबर को सुरक्षित रूप से विमान से उतारकर टर्मिनल बिल्डिंग तक पहुंचाया गया। घटना की सूचना मिलते ही एयरपोर्ट की सुरक्षा व्यवस्था को सक्रिय किया गया और विमान की तकनीकी जांच शुरू कर दी गई।पायलट ने संभाली स्थिति,,,,
लैंडिंग के दौरान टायर में आई तकनीकी समस्या के बावजूद विमान को रनवे पर सुरक्षित रूप से रोक लिया गया। इस दौरान किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। घटना के बाद एयरलाइन और संबंधित तकनीकी टीम द्वारा विमान की जांच की जा रही है।आगे की उड़ान रद्द,,,विमान में तकनीकी समस्या सामने आने के बाद Alliance Air द्वारा बिलासपुर से आगे जाने वाली उड़ान को रद्द कर दिया गया। इससे आगे की यात्रा करने वाले यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। यात्रियों को उड़ान रद्द होने की जानकारी दी गई।विमान के टायर में तकनीकी खराबी किस वजह से आई, इसका वास्तविक कारण तकनीकी जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा। फिलहाल एयरपोर्ट प्रबंधन और संबंधित एजेंसियां घटना की जांच में जुटी हैं।घटना ने कुछ समय के लिए एयरपोर्ट पर चिंता का माहौल जरूर पैदा किया, लेकिन विमान के सुरक्षित रुक जाने और सभी यात्रियों के सकुशल होने से एक बड़ा हादसा टल गया।
मुंगेली पुलिसिंग में बड़ा डिजिटल बदलाव, दो थानों में शुरू हुआ ई-मालखाना सिस्टम,,,,

जरहागांव और फास्टरपुर थाने में आईजी रामगोपाल गर्ग ने किया शुभारंभ, जब्त सामान का बनेगा डिजिटल रिकॉर्ड,,,,,
बिलासपुर/मुंगेली -पुलिसिंग व्यवस्था को तकनीक से जोड़ने की दिशा में मुंगेली पुलिस ने महत्वपूर्ण कदम उठाया है। जिले के थाना जरहागांव और थाना फास्टरपुर में ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम की शुरुआत की गई है। बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक रामगोपाल गर्ग ने दोनों थानों में इस डिजिटल व्यवस्था का शुभारंभ किया।
बताया गया कि संभाग में पहली बार मुंगेली जिले के दो थानों में ई-मालखाना मैनेजमेंट सिस्टम लागू किया गया है। इस व्यवस्था के जरिए पुलिस द्वारा जब्त की जाने वाली विभिन्न प्रकार की सामग्री और केस प्रॉपर्टी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।हर जब्त सामग्री को मिलेगी डिजिटल पहचान,,,ई-मालखाना सिस्टम में जब्त सामग्री को यूनिक बारकोड के माध्यम से दर्ज करने की व्यवस्था होगी। इससे मालखाने में रखी सामग्री की पहचान और उसकी ट्रैकिंग आसान होगी। संबंधित प्रकरण की केस प्रॉपर्टी की जानकारी जरूरत पड़ने पर डिजिटल माध्यम से कम समय में उपलब्ध कराई जा सकेगी।इस प्रणाली के तहत नकदी, वाहन, हथियार, एनडीपीएस मामलों में जब्त सामग्री, आबकारी प्रकरणों की जब्ती सहित अन्य केस प्रॉपर्टी का डिजिटल रिकॉर्ड तैयार किया जाएगा।पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ाने पर जोर,,ई-मालखाना व्यवस्था से जब्त सामान के सुरक्षित रख-रखाव के साथ-साथ मालखाना प्रबंधन में पारदर्शिता और जवाबदेही बढ़ने की उम्मीद है। डिजिटल रिकॉर्ड के माध्यम से किसी प्रकरण में जब्त सामग्री की स्थिति और उससे संबंधित जानकारी को व्यवस्थित तरीके से सुरक्षित रखा जा सकेगा।आईजी रामगोपाल गर्ग के निर्देशन और एसएसपी भोजराम पटेल के मार्गदर्शन में मुंगेली पुलिस द्वारा तकनीक आधारित पुलिसिंग को लगातार बढ़ावा दिया जा रहा है। ई-मालखाना सिस्टम को इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।


पैसे के लेनदेन को लेकर सरेआम मारपीट, सरकंडा पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार,,,,
गाली-गलौज के बाद हाथ-मुक्के, डंडे और बेल्ट से मारपीट का आरोप,,,,,
बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र में पैसों के लेनदेन को लेकर युवक से सरेआम मारपीट करने के मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के खिलाफ थाना सरकंडा में अपराध क्रमांक 1210/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 296, 115(2), 351(3), 3(5) के अंतर्गत अपराध दर्ज किया गया है।
पुलिस के अनुसार ईमलीभाठा, जोगी आवास निवासी शनि कुमार बंजारे उम्र 35 वर्ष ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत के मुताबिक 26 अगस्त को वह अपनी पत्नी भगवती कोरी और बच्चों के साथ ईद का त्योहार देखने गोल बाजार गया था। वहां से वापस लौटते समय विनित श्रीवास ने उसे पूर्व में घरेलू काम के लिए लिए गए पैसों के लेनदेन के संबंध में गणेश अस्पताल के पास बुलाया।विवाद के बाद मारपीट का आरोप,पुलिस के मुताबिक गणेश अस्पताल के पास पैसों के लेनदेन को लेकर शनि कुमार बंजारे और विनित श्रीवास के बीच विवाद हो गया। आरोप है कि इसी दौरान विनित श्रीवास ने अपने साथी किशन ध्रुव के साथ मिलकर शनि कुमार से गाली-गलौज की और हाथ-मुक्के, डंडे तथा बेल्ट से मारपीट की।मारपीट में घायल शनि कुमार का चिकित्सकीय परीक्षण कराया गया। डॉक्टर की मुलाहिजा रिपोर्ट में सामान्य चोटें दर्ज की गईं। शिकायत के आधार पर सरकंडा पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू की।पुलिस टीम ने दोनों आरोपियों को पकड़ा,,,
मामले की गंभीरता को देखते हुए उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में पुलिस टीम गठित की गई। टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।गिरफ्तार आरोपियों में विनित कुमार श्रीवास उम्र 26 वर्ष, निवासी गोखले नाला के पास, डबरीपारा, उसलापुर, थाना सकरी तथा किशन ध्रुव उम्र 29 वर्ष, निवासी गोखले नाला के पास, डबरीपारा, उसलापुर, थाना सकरी शामिल हैं।पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों के खिलाफ आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही उनके विरुद्ध पृथक से प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की जा रही है।

निर्माणाधीन नाले में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पहचान और मौत के कारणों की जांच में जुटी पुलिस,,,

तीन दिन पहले नाले के पास शराब के नशे में बैठे व्यक्ति से जोड़कर देखा जा रहा मामला,,,,
बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र में साइंस कॉलेज से शनिचरी बाजार जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन नाले में शुक्रवार को अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने के बाद सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
स्थानीय लोगों के अनुसार करीब तीन दिन पहले एक व्यक्ति नाले के आसपास शराब के नशे में बैठा हुआ दिखाई दिया था। इसके बाद अब उसी क्षेत्र के निर्माणाधीन नाले में शव मिलने से स्थानीय स्तर पर आशंका जताई जा रही है कि मृतक संभवतः वही व्यक्ति हो सकता है। हालांकि पुलिस ने अभी मृतक की पहचान की पुष्टि नहीं की है और न ही मौत के कारण को लेकर कोई अंतिम निष्कर्ष सामने आया है।
सिम्स की मर्च्युरी में रखा गया शव,,पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिम्स अस्पताल की मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है। मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए जा रहे हैं। साथ ही मौत के वास्तविक कारण का पता लगाने के लिए पुलिस आवश्यक जांच और वैधानिक कार्रवाई कर रही है।पुलिस घटनास्थल से संबंधित परिस्थितियों की भी जांच कर रही है। स्थानीय लोगों से पूछताछ के साथ-साथ मृतक की पहचान और घटना से जुड़े अन्य तथ्यों को जुटाया जा रहा है।फिलहाल मामले में यह स्पष्ट नहीं है कि व्यक्ति की मौत किन परिस्थितियों में हुई। पुलिस की जांच और आवश्यक चिकित्सकीय प्रक्रिया के बाद ही मौत के कारणों को लेकर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,