""""8 news cg -"""पुलिस परिवार के स्वास्थ्य और बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान"""बिलासपुर पुलिस का मेगा हेल्थ चेकअप कैंप बना"""कल्याणकारी पहल का उदाहरण,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पुलिस परिवार के स्वास्थ्य और बच्चों की प्रतिभा को मिला सम्मान: बिलासपुर पुलिस का मेगा हेल्थ चेकअप कैंप बना कल्याणकारी पहल का उदाहरण,,,,
DGP अरुण देव गौतम के निर्देशन में पुलिस लाइन में स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम, विशेषज्ञ चिकित्सकों ने दी सेवाएं; मेधावी पुलिस परिवार के बच्चों को प्रशस्ति पत्र देकर किया सम्मानित,,,,
बिलासपुर-पुलिस बल की कार्यक्षमता और प्रभावी पुलिसिंग के लिए पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों का स्वस्थ एवं तनावमुक्त रहना बेहद आवश्यक है।
इसी उद्देश्य को केंद्र में रखते हुए बिलासपुर पुलिस द्वारा पुलिस महानिदेशक छत्तीसगढ़.अरुण देव गौतम (भा.पु.से.) के निर्देशन एवं मार्गदर्शन में पुलिस लाइन स्थित चेतना हॉल में मेगा हेल्थ चेकअप कैंप एवं स्वास्थ्य जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के साथ पुलिस परिवारों के स्वास्थ्य को भी प्राथमिकता देते हुए विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
कार्यक्रम में संभागायुक्त बिलासपुर.सुनील जैन, पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज.रामगोपाल गर्ग, कलेक्टर बिलासपुर. संजय अग्रवाल (आईएएस), उप पुलिस महानिरीक्षक/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर. रजनेश सिंह तथा अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर के यूनिट हेड. अजय कुमार गुप्ता सहित पुलिस विभाग एवं अपोलो हॉस्पिटल्स की चिकित्सकीय टीम मौजूद रही।
बीमारी से बचाव और समय पर उपचार पर DGP ने दिया जोर,,,,पुलिस महानिदेशक,अरुण देव गौतम ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए,कहा कि स्वास्थ्य जांच शिविर का उद्देश्य केवल बीमारी का उपचार करना नहीं, बल्कि बीमारी के लक्षणों की समय रहते पहचान कर आवश्यक उपचार और बचाव के प्रति जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि नियमित स्वास्थ्य परीक्षण से स्वास्थ्य संबंधी गंभीर समस्याओं को प्रारंभिक स्तर पर पहचाना जा सकता है और समय पर चिकित्सकीय परामर्श लेकर उन्हें गंभीर रूप लेने से रोका जा सकता है।
उन्होंने पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारों में स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने की आवश्यकता पर बल दिया। साथ ही बच्चों में पुलिस वर्दी और पुलिस सेवा के प्रति बचपन से ही पैदा होने वाले सम्मान और आकर्षण का उल्लेख करते हुए,,,कहा कि पुलिस के अच्छे कार्यों और बेहतर सुरक्षा व्यवस्था के माध्यम से इस विश्वास एवं सम्मान को और मजबूत किया जाना चाहिए।
विशेषज्ञ डॉक्टरों ने दी विभिन्न स्वास्थ्य सेवाएं,,,
मेगा हेल्थ चेकअप कैंप में अपोलो हॉस्पिटल्स बिलासपुर की विशेषज्ञ चिकित्सकीय टीम द्वारा विभिन्न रोगों एवं स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं पर परामर्श दिया गया। शिविर में पेट एवं लीवर, स्पाइन सर्जरी एवं हड्डी रोग, जनरल मेडिसिन, हृदय रोग, त्वचा रोग, प्रसूति एवं स्त्री रोग, फिजियोथेरेपी तथा डायटेटिक्स से संबंधित विशेषज्ञ सेवाएं उपलब्ध कराई गईं।
शिविर में ब्लड शुगर, ब्लड प्रेशर एवं सामान्य स्वास्थ्य मानकों की निःशुल्क जांच की गई। इसके साथ ही लीवर की विशेष जांच के लिए निःशुल्क फाइब्रोस्कैन तथा टाइटन आई+ द्वारा निःशुल्क नेत्र जांच की सुविधा भी प्रदान की गई।
एक ही स्थान पर विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श की सुविधा मिलने से पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों एवं उनके परिवारों को काफी लाभ मिला। शिविर में चिकित्सकीय सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए अपोलो हॉस्पिटल्स की टीम का आभार व्यक्त करते हुए उपस्थित चिकित्सकों को स्मृति चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का दिया संदेश,,,,
कार्यक्रम के दौरान नियमित स्वास्थ्य परीक्षण, संतुलित आहार, स्वस्थ जीवनशैली और समय रहते चिकित्सकीय परामर्श लेने के महत्व पर विशेष जोर दिया गया। पुलिस विभाग की ओर से स्पष्ट किया गया कि स्वस्थ पुलिस बल ही अधिक प्रभावी, संवेदनशील और मजबूत पुलिसिंग सुनिश्चित कर सकता है।बिलासपुर पुलिस की यह पहल पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य के साथ-साथ उनके परिवारों के समग्र कल्याण की दिशा में महत्वपूर्ण कदम के रूप में सामने आई।
कार्यक्रम का एक महत्वपूर्ण और प्रेरणादायी हिस्सा पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों के उन बच्चों का सम्मान रहा, जिन्होंने 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। पुलिस महानिदेशक श्री अरुण देव गौतम ने मेधावी विद्यार्थियों को अपने हाथों से प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित एवं प्रोत्साहित किया।
सम्मानित विद्यार्थियों में नमन तिवारी,अंजली राजपूत, अनुष्का खलखों, शिलादित्य चंदेल, श्रेयांश सिंह, साक्षी पाठक, रुद्र वाल्मीकि, रघुराज सिंह ठाकुर, करण मरावी, भावना पटेल एवं कमाना मरकाम शामिल रहे।
पुलिस परिवार के बच्चों की शैक्षणिक उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने की इस पहल से बच्चों में उत्साह और परिवारों में गर्व का वातावरण देखने को मिला।
कार्यक्रम के पश्चात पुलिस महानिदेशक,अरुण देव गौतम ने बिलासपुर पुलिस की आधारभूत सुविधाओं एवं संरचनाओं का निरीक्षण भी किया। उन्होंने नवनिर्मित एवं निर्माणाधीन पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पुलिस हॉस्पिटल, शहीद स्मारक एवं पुलिस लाइन बिलासपुर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान पुलिस अधोसंरचना, पुलिस कर्मचारियों के लिए उपलब्ध सुविधाओं तथा भविष्य में विकसित की जा रही व्यवस्थाओं की जानकारी ली गई।पुलिसिंग के साथ पुलिस परिवार के कल्याण पर भी फोकस,,बिलासपुर पुलिस का यह कार्यक्रम केवल स्वास्थ्य जांच तक सीमित नहीं रहा, बल्कि इसमें स्वास्थ्य, परिवार कल्याण, बच्चों की शिक्षा और पुलिस अधोसंरचना—इन सभी पहलुओं को एक साथ जोड़ा गया। एक ओर जहां पुलिसकर्मियों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया, वहीं दूसरी ओर पुलिस परिवार के मेधावी बच्चों को सम्मान देकर उनकी प्रतिभा को प्रोत्साहित किया गया।कार्यक्रम में पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। बिलासपुर पुलिस ने स्वस्थ एवं सशक्त पुलिस बल के साथ उनके परिवारों के समग्र कल्याण को प्राथमिकता देने तथा इस प्रकार के जनकल्याणकारी एवं प्रेरणादायी कार्यक्रमों को भविष्य में भी निरंतर आयोजित करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की।""" स्वस्थ पुलिस बल, सशक्त पुलिस परिवार और बेहतर पुलिसिंग—इसी सोच के साथ बिलासपुर पुलिस की यह पहल स्वास्थ्य एवं कल्याण की दिशा में एक सकारात्मक कदम साबित हुई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें