""""-8 news cg -""""निर्माणाधीन नाले में मिला अज्ञात शव, तीन दिन पहले शराब के नशे में बैठे व्यक्ति से जोड़कर देखा जा रहा मामला,,,, पुलिस जुटी जांच में,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
निर्माणाधीन नाले में मिला अज्ञात शव, तीन दिन पहले शराब के नशे में बैठे व्यक्ति से जोड़कर देखा जा रहा मामला,,,, पुलिस जुटी जांच में,,,

बिलासपुर- थाना सरकंडा क्षेत्र में साइंस कॉलेज से शनिचरी बाजार जाने वाले मार्ग पर निर्माणाधीन नाले में एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से आसपास के क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलने पर सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकलवाकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
आसपास के लोगों के अनुसार, करीब तीन दिन पहले एक व्यक्ति नाले के पास शराब के नशे में बैठा हुआ दिखाई दिया था। प्रथम दृष्टया आशंका जताई जा रही है कि नाले में मिला शव संभवतः उसी व्यक्ति का हो सकता है। हालांकि, मृतक की पहचान और मौत के वास्तविक कारण की अभी पुष्टि नहीं हुई है।
पुलिस ने शव को सिम्स अस्पताल की मर्च्युरी में सुरक्षित रखवाया है। मृतक की पहचान एवं मौत के कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। थाना सरकंडा पुलिस ने मामले में अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,