""""8 news cg -""""इंदिरा कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक श्यामा दास घोष का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
इंदिरा कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक श्यामा दास घोष का निधन, क्षेत्र में शोक की लहर,,,,,

बिलासपुर-इंदिरा कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक एवं भूतपूर्व रेलवे कर्मचारी श्री श्यामा दास घोष का आकस्मिक निधन 22 अगस्त 2026 को हो गया। उनके निधन की खबर से परिवार सहित इंदिरा कॉलोनी के समस्त रहवासियों में शोक की लहर व्याप्त है। वे सरल, सहज एवं मिलनसार स्वभाव के व्यक्ति थे और कॉलोनी के वरिष्ठ नागरिक के रूप में सभी के बीच सम्मानित थे।
श्री श्यामा दास घोष का अंतिम संस्कार 23 अगस्त 2026 को तोरवा स्थित मुक्तिधाम में परिजनों, रिश्तेदारों एवं परिचितों की उपस्थिति में किया गया। अंतिम यात्रा में शामिल लोगों ने नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।
श्री घोष, श्रीमती इंदिरा घोष के पति तथा शर्मिष्ठा नाथ एवं गौतम घोष के पिता थे। उन्होंने रेलवे विभाग में अपनी सेवाएं दी थीं। सेवानिवृत्ति के बाद वे इंदिरा कॉलोनी में परिवार के साथ रह रहे थे। उनके निधन से परिवार को गहरा आघात पहुंचा है, वहीं कॉलोनीवासियों ने भी इसे अपनी व्यक्तिगत एवं सामूहिक क्षति बताया है।
कॉलोनीवासियों ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि श्री श्यामा दास घोष का स्नेहपूर्ण व्यवहार और आत्मीयता लंबे समय तक सभी को याद रहेगी। उनके आकस्मिक निधन से परिवार ने अपना अभिभावक खो दिया है, वहीं समाज ने एक अनुभवी एवं सम्मानित वरिष्ठ नागरिक को खो दिया।
इंदिरा कॉलोनी के समस्त रहवासियों ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की तथा शोक संतप्त परिवार को इस कठिन एवं दुःखद समय में धैर्य, संबल और शक्ति प्रदान करने की कामना की।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,