""""8NEWS CG-"""",,,,,8 news cg,,,,बिलासपुर की बड़ी खबरें एक साथ,,,,न्यायधानी बिलासपुर में पुलिस-प्रशासन का एक्शन,,,यातायात से नशे के कारोबार तक पुलिस की कार्रवाई, साइबर सुरक्षा को लेकर जागरूकता; अतिक्रमण और खाद्य गुणवत्ता पर प्रशासन सख्त, सामाजिक संवाद में ‘हमर पहुना’ की खास पहल और नदी हादसे ने झकझोरा शहर,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
बिलासपुर में पुलिस का एक्शन तेज: हेलमेट नियम तोड़ने वालों पर शिकंजा, रतनपुर में 150 लीटर महुआ शराब जब्त; रेलवे अस्पताल मारपीट मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार, अटल विश्वविद्यालय में साइबर जागृति अभियान से छात्रों को किया जागरूक,,,,,,

हेलमेट को लेकर बिलासपुर पुलिस सख्त, यातायात नियम तोड़ने वालों पर लगातार कार्रवाई,,,,,
बिलासपुर-शहर में सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन को लेकर बिलासपुर पुलिस लगातार सख्ती बरत रही है। बिना हेलमेट वाहन चलाने वाले चालकों पर पुलिस की पैनी नजर बनी हुई है। पुलिस द्वारा एक ओर वाहन चालकों को हेलमेट पहनने के लिए लगातार जागरूक और प्रेरित किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई भी की जा रही है।
पुलिस का कहना है कि दोपहिया वाहन चालकों के लिए हेलमेट केवल यातायात नियमों का हिस्सा नहीं, बल्कि सड़क दुर्घटना की स्थिति में जीवन की सुरक्षा के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। इसके बावजूद कई वाहन चालक हेलमेट पहनने में लापरवाही बरतते हैं।बिलासपुर पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों की लगातार निगरानी की जा रही है और यातायात नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर समुचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा रही है। पुलिस ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे स्वयं की सुरक्षा को प्राथमिकता देते हुए दोपहिया वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट धारण करें तथा यातायात नियमों का पालन करें।

रतनपुर में शराब कोचियों और ढाबा संचालक पर कार्रवाई, 150 लीटर कच्ची महुआ शराब जब्त,,,,,
बिलासपुर/रतनपुर। नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ बिलासपुर पुलिस की कार्रवाई लगातार जारी है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक, रजनेश सिंह के निर्देश पर रतनपुर पुलिस ने ग्राम रैनपुर कर्रा स्थित अनमोल ढाबा में दबिश देकर 150 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की है।जब्त शराब की कीमत करीब 30 हजार रुपये बताई गई है। पुलिस ने शराब के परिवहन में इस्तेमाल की जा रही मोटरसाइकिल को भी जब्त किया है।पुलिस के अनुसार 22 अगस्त को सूचना मिली थी,,कि एक व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक CG-12-AG-2845 से ग्राम रैनपुर कर्रा स्थित अनमोल ढाबा में शराब बिक्री के लिए शराब लेकर पहुंचने वाला है। सूचना के आधार पर थाना रतनपुर पुलिस ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और निर्देश प्राप्त होने के बाद टीम ने ढाबे में घेराबंदी कर रेड कार्रवाई की।कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अतुल सोनी उम्र 30 वर्ष निवासी बुढ़ामहादेव रतनपुर, कुनाल साहू उम्र 25 वर्ष निवासी कसेरपारा रतनपुर तथा शिवशंकर गोंड उम्र 39 वर्ष निवासी भेलवाटिकरी, थाना कटघोरा, जिला कोरबा को पकड़ा।पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से कुल 150 लीटर कच्ची महुआ शराब और परिवहन में प्रयुक्त मोटरसाइकिल जब्त की। आरोपियों के खिलाफ आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रतनपुर निरीक्षक निलेश कुमार पाण्डेय सहित पुलिस टीम के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।रेलवे अस्पताल के पास हत्या की नीयत से हमले का खुलासा, फरार आरोपी गिरफ्तार,,,,,
बिलासपुर-तारबाहर थाना क्षेत्र के रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति से मारपीट कर हत्या की कोशिश के मामले में पुलिस ने फरार आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। तारबाहर पुलिस और साइबर टीम की कार्रवाई में आरोपी आंचल साहिल बोले उर्फ साहिल सोनकर, उम्र 23 वर्ष, निवासी समता नगर गौरेला, जिला जीपीएम को गिरफ्तार किया गया है।पुलिस के अनुसार घटना 4 जुलाई 2026 की सुबह करीब 6:45 बजे की है। पीड़ित के पिता मॉर्निंग वॉक के लिए निकले थे। रेलवे अस्पताल के पास पहुंचने पर तीन अज्ञात लोगों ने उनका रास्ता रोककर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी और उनके साथ मारपीट की।मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं पुलिस उपमहानिरीक्षक. रजनेश सिंह ने तत्काल कार्रवाई के निर्देश दिए। इसके बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर. पंकज कुमार पटेल और सीएसपी सिटी कोतवाली. गगन कुमार के मार्गदर्शन में तारबाहर थाना पुलिस एवं एसीसीयू की टीम ने जांच शुरू की।जांच के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल की पहचान की। पूर्व में गिरफ्तार आरोपी नितिन टेकाम और विधि से संघर्षरत बालक से पूछताछ में पुलिस को महत्वपूर्ण जानकारी मिली।
पूछताछ में सामने आया कि गौरेला-पेंड्रा निवासी दीपक तिवारी ने बिलासपुर के एक व्यक्ति की हत्या के लिए आरोपियों को पांच-पांच लाख रुपये की फिरौती का लालच दिया था। इसी कथित साजिश के तहत आरोपी बिलासपुर पहुंचे और रेलवे अस्पताल के पास मॉर्निंग वॉक पर निकले व्यक्ति पर हमला किया।फरार आरोपी साहिल सोनकर की लगातार तलाश की जा रही थी। इसी दौरान पुलिस को उसके घर आने की सूचना मिली। पुलिस ने घेराबंदी कर उसे हिरासत में लिया और पूछताछ की। आरोपी ने घटना में शामिल होने की बात स्वीकार की। उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा भी बरामद किया गया।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। मामले में पूर्व में एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक के संबंध में भी कार्रवाई की जा चुकी है।

अटल विश्वविद्यालय में गूंजा साइबर जागरूकता का संदेश, छात्रों को ठगी से बचाव के बताए तरीके,,,,
बिलासपुर-साइबर अपराधों के बढ़ते मामलों के बीच बिलासपुर पुलिस द्वारा संचालित “साइबर जागृति अभियान” को व्यापक स्तर पर आगे बढ़ाया जा रहा है। इसी कड़ी में 22 अगस्त को अटल विश्वविद्यालय के ऑडिटोरियम में साइबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों और उपस्थित लोगों को साइबर अपराध के बदलते स्वरूप, ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के व्यावहारिक उपायों की जानकारी दी गई।एसएसपी ने कहा—उच्च शिक्षित लोग भी हो रहे साइबर ठगी का शिकार""वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एवं उपमहानिरीक्षक रजनेश सिंह ने कहा कि साइबर ठग लगातार नए तरीके अपनाकर लोगों को अपने जाल में फंसा रहे हैं। साइबर अपराध का शिकार केवल कम पढ़े-लिखे लोग ही नहीं, बल्कि उच्च शिक्षित और जागरूक माने जाने वाले लोग भी हो रहे हैं।उन्होंने विद्यार्थियों को फर्जी लिंक, संदिग्ध URL, फर्जी वेबसाइट और अनजान डिजिटल संदेशों से सावधान रहने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि जल्दबाजी, लालच, डर और बिना सत्यापन के किसी लिंक पर क्लिक करना साइबर ठगी का कारण बन सकता है।उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि किसी अनजान लिंक पर क्लिक न करें, OTP, PIN, पासवर्ड अथवा बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। साथ ही किसी अनजान व्यक्ति के कहने पर QR कोड स्कैन कर भुगतान नहीं करने की सलाह दी।
कलेक्टर ने भी किया जागरूकता का आह्वान""कलेक्टर बिलासपुर. संजय अग्रवाल ने साइबर अपराध की गंभीरता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि डिजिटल युग में कोई भी व्यक्ति साइबर अपराध का शिकार हो सकता है। इसलिए ऑनलाइन लेन-देन के दौरान विशेष सावधानी जरूरी है।
उन्होंने विद्यार्थियों, प्राध्यापकों और कर्मचारियों से स्वयं साइबर जागरूक बनने तथा अपने परिवार और परिचितों को भी साइबर ठगी से बचाव के उपायों की जानकारी देने का आह्वान किया।कार्यक्रम के दौरान साइबर जागरूकता से संबंधित सेल्फी लेकर उसे अपलोड करने की गतिविधि भी कराई गई। साथ ही Google Form के माध्यम से साइबर सुरक्षा एवं जागरूकता संबंधी प्रश्नोत्तरी आयोजित की गई।
कोचिंग संस्थानों तक भी पहुंचा अभियान""साइबर जागृति अभियान के तहत बिलासपुर स्थित चंद्रा अकादमी और चंद्रहासिनी अकादमी में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों को भी साइबर अपराध से बचाव की जानकारी दी गई।रक्षित निरीक्षक.भूपेंद्र कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को डिजिटल युग में साइबर जागरूकता की आवश्यकता बताई। वहीं थाना प्रभारी कोतवाली श्री देवेश राठौर ने युवाओं को ठगी के उन तरीकों के बारे में बताया, जिनमें साइबर ठग परिजनों के दुर्घटना में घायल होने या अस्पताल में भर्ती होने की झूठी सूचना देकर तत्काल पैसे ट्रांसफर करने का दबाव बनाते हैं।पुलिस ने विद्यार्थियों से अपील की कि ऐसी स्थिति में घबराने के बजाय संबंधित व्यक्ति से सीधे संपर्क करें और जरूरत पड़ने पर पुलिस की सहायता लें।बिलासपुर पुलिस की अपील""बिलासपुर पुलिस ने आम नागरिकों, विद्यार्थियों, अभिभावकों और युवाओं से साइबर अपराध के प्रति जागरूक रहने की अपील की है। पुलिस ने कहा कि किसी भी अनजान लिंक, QR कोड, कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर पर बिना सत्यापन के भरोसा न करें। OTP, PIN, पासवर्ड और बैंक संबंधी गोपनीय जानकारी साझा न करें तथा साइबर ठगी की स्थिति में तत्काल शिकायत करें।पुलिस का संदेश है—“सतर्क रहें, सुरक्षित रहें; साइबर अपराध के विरुद्ध जागरूकता ही सबसे बड़ी सुरक्षा है।”खबरें और भी है 👇👇👇हमर पहुना” में डॉ. ललित माखीजा ने खोले जीवन के पन्ने, कॉलेज से विश्व हिंदू परिषद तक के सफर का साझा किया""अनुभव,,,,,

हमर पहुना कार्यक्रम में डॉ. ललित माखीजा ने साझा किया जीवन का अनुभव, पत्रकारों से किया संवाद

बिलासपुर-बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित प्रतिष्ठित कार्यक्रम “हमर पहुना” में विनायक नेत्रालय के संचालक एवं विश्व हिंदू परिषद के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. ललित माखीजा ने शिरकत कर अपने जीवन, सामाजिक जुड़ाव और विश्व हिंदू परिषद से जुड़ने के अनुभवों को साझा किया। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कॉलेज जीवन से लेकर सामाजिक एवं संगठनात्मक क्षेत्र में अपनी सक्रिय भूमिका तक के सफर पर विस्तार से चर्चा की।कार्यक्रम में बिलासपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष अजीत मिश्रा, उपाध्यक्ष विजय क्रांति तिवारी, सचिव संदीप करिहार, सहसचिव हरीकिशन गंगवानी तथा कार्यकारिणी सदस्य कैलाश यादव सहित प्रेस क्लब के पदाधिकारियों ने डॉ. ललित माखीजा का पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया।“हमर पहुना” कार्यक्रम के दौरान डॉ. माखीजा ने अपने छात्र जीवन से जुड़े संस्मरण साझा करते हुए बताया कि कॉलेज के दिनों में सामाजिक गतिविधियों के प्रति उनकी रुचि किस प्रकार विकसित हुई और आगे चलकर वे विश्व हिंदू परिषद से जुड़े। उन्होंने संगठन के साथ अपने जुड़ाव, कार्यों तथा अपने अनुभवों को संवाद के माध्यम से सामने रखा। इस दौरान उन्होंने अपने जीवन के विभिन्न पड़ावों और सामाजिक क्षेत्र में काम करने के दौरान प्राप्त अनुभवों पर भी विस्तार से प्रकाश डाला।
कार्यक्रम में मौजूद पत्रकारों एवं प्रेस क्लब पदाधिकारियों ने डॉ. माखीजा से विभिन्न विषयों पर संवाद किया। उन्होंने पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए अपने विचार और अनुभव साझा किए। कार्यक्रम का माहौल संवादात्मक एवं आत्मीय रहा।कार्यक्रम के समापन अवसर पर बिलासपुर प्रेस क्लब की कार्यकारिणी एवं पदाधिकारियों की ओर से डॉ. ललित माखीजा को स्मृति-चिह्न (मोमेंटो) एवं शॉल भेंट कर सम्मानित किया गया। प्रेस क्लब के इस आयोजन ने अतिथि और पत्रकारों के बीच संवाद एवं विचारों के आदान-प्रदान का अवसर प्रदान किया।


शनिचरी मार्केट में अतिक्रमण पर बड़ी कार्रवाई"""सेड और सामान जब्त, दुकानदारों को सख्त हिदायत,,,,,
बिलासपुर -बिलासपुर में फुटपाथ और सड़क किनारे अवैध कब्जा करने वाले दुकानदार अब सावधान हो जाएं। हाई कोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। शनिवार को शनिचरी मार्केट में फुटपाथ पर किए गए कब्जे को हटाने के लिए बड़ी कार्रवाई की गई। इस दौरान कई दुकानों के सेड हटाए गए और फुटपाथ पर रखा सामान भी जब्त किया गया। वहीं दुकानदारों को दोबारा फुटपाथ पर दुकान नहीं लगाने की सख्त हिदायत दी गई।दरअसल, बिलासपुर शहर में लगातार बढ़ते अतिक्रमण के कारण सड़कें संकरी हो रही हैं और फुटपाथ पर कब्जे की वजह से पैदल चलने वाले लोगों को सड़क पर चलना पड़ रहा है। इससे यातायात व्यवस्था प्रभावित होने के साथ ही हादसों का खतरा भी बना रहता है।हाई कोर्ट के निर्देश के बाद नगर निगम और पुलिस प्रशासन ने शहर में अतिक्रमण हटाने का अभियान शुरू किया है। इसी कड़ी में शनिवार को टीम शनिचरी मार्केट पहुंची, जहां फुटपाथ पर किए गए अवैध कब्जे को हटाने की कार्रवाई की गई।कार्रवाई के दौरान कई दुकानों के बाहर लगे सेड हटाए गए, जबकि फुटपाथ पर रखे सामान को निगम की टीम ने जब्त कर लिया। कार्रवाई के दौरान दुकानदारों को स्पष्ट हिदायत दी गई कि फुटपाथ को खाली रखें और दोबारा यहां दुकान या सामान रखकर अतिक्रमण न करें।प्रशासन की इस कार्रवाई के बाद अब देखना होगा कि शहर के बाकी इलाकों में भी फुटपाथ और सड़क किनारे किए गए कब्जे कब तक हटाए जाते हैं। फिलहाल निगम और पुलिस की कार्रवाई से अतिक्रमण करने वाले दुकानदारों में हड़कंप जरूर मचा हुआ है।‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान में सख्ती: प्रबल फूड प्रोडक्ट का रजिस्ट्रेशन निलंबित, उत्पादन तत्काल बंद,,,,,
बिलासपुर- जिले में खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत लगातार कार्रवाई की जा रही है। अभियान के तहत विभाग ने विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों का निरीक्षण कर नमूने लिए और नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर कार्रवाई की।ताजा कार्रवाई में प्रबल फूड प्रोडक्ट, दुलानी-ढेका, बिलासपुर का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान खाद्य पदार्थों के निर्माण में अनहाइजीनिक परिस्थितियां पाए जाने पर जनहित में फर्म का खाद्य पंजीयन तत्काल प्रभाव से निलंबित कर प्रतिष्ठान को बंद कराया गया। फर्म में मिक्स केक का निर्माण किया जा रहा था। विभाग ने आवश्यक सुधार किए जाने तक खाद्य पदार्थों का निर्माण नहीं करने के निर्देश दिए हैं।
इससे पहले अभियान के तहत शिव गंगा नमकीन का नमूना लिया गया। प्रतिष्ठान में खाद्य उत्पाद पर “Zero Trans Fats” और “Cholesterol Free” जैसे दावे पाए गए, जिनकी सत्यता की जांच के लिए नमूना लेकर परीक्षण हेतु भेजा गया। साथ ही Misleading Advertisement के तहत संबंधित प्रतिष्ठान को नोटिस जारी किया गया।वहीं कमलेश जनरल स्टोर से देशी घी का नमूना तथा देवभोग मिल्क, कोनी से दही और पनीर के नमूने लेकर जांच के लिए भेजे गए हैं।खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग ने स्पष्ट किया है कि ‘बने खाबो, बने रहिबो 2.0’ अभियान के तहत खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता, स्वच्छता और उपभोक्ताओं को दी जा रही जानकारी की लगातार जांच की जाएगी। नियमों का उल्लंघन मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई जारी रहेगी।कार्रवाई के दौरान आर.आर. देवांगन, अभिहित अधिकारी, अविषा मरावी एवं प्रतीक तिवारी, खाद्य सुरक्षा अधिकारी तथा खीरसागर पटेल, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी उपस्थित रहे।


तखतपुर में नदी के बहाव में बहे तीन बच्चे, एक का शव बरामद; दो की तलाश जारी,,,,,,
बिलासपुर - जिले के तखतपुर तखतपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत -डीपी स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहे तीन बच्चे शॉर्टकट रास्ते से नदी की ओर चले गए और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गए। घटना के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही तखतपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और बच्चों की तलाश शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार अनमोल जायसवाल (7), पिता भुनेश्वर जायसवाल, सिद्धि जायसवाल (8), पिता भुनेश्वर जायसवाल और रिद्धि जायसवाल (8), पिता विजय जायसवाल स्कूल से छुट्टी होने के बाद अपने घर की ओर जा रहे थे। बच्चों ने मुख्य रास्ते से जाने के बजाय शॉर्टकट रास्ता अपनाया, जो नदी की ओर जाता है। इसी दौरान तीनों बच्चे नदी के पानी के तेज बहाव में बह गए।घटना की जानकारी मिलते ही परिजनों और स्थानीय लोगों में अफरा-तफरी मच गई। खोजबीन के दौरान रिद्धि जायसवाल का शव बरामद कर लिया गया है। वहीं अनमोल जायसवाल और सिद्धि जायसवाल का अभी तक कोई पता नहीं चल पाया है।
दोनों लापता बच्चों की तलाश के लिए तखतपुर पुलिस और एसडीआरएफ की टीम लगातार सर्च ऑपरेशन चला रही है। नदी के आसपास के संभावित स्थानों पर तलाशी अभियान जारी है। पुलिस और एसडीआरएफ की टीम पानी के बहाव तथा नदी के आसपास के क्षेत्रों में बच्चों की तलाश कर रही है।घटना के बाद बच्चों के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं स्थानीय लोग भी बड़ी संख्या में मौके पर जुटे हुए हैं और लापता दोनों बच्चों के सकुशल मिलने की उम्मीद लगाए हुए हैं।फिलहाल एसडीआरएफ और तखतपुर पुलिस की सर्चिंग जारी है। अनमोल और सिद्धि की तलाश में नदी के संभावित क्षेत्रों को खंगाला जा रहा है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,