"""8 news cg-""""पत्नी का हाथ पकड़ने पर भड़का ग्रामीण, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की टंगिया से हत्या; 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार,,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
पत्नी का हाथ पकड़ने पर भड़का ग्रामीण, मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की टंगिया से हत्या; 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार,,,,,
बिलासपुर /मुंगेली-जिले के खुड़िया चौकी क्षेत्र के ग्राम मौहामाचा में मानसिक रूप से अस्वस्थ युवक की निर्मम हत्या का मामला सामने आया है। पुलिस ने घटना के 24 घंटे के भीतर आरोपी झंगलू बैगा (57) को गिरफ्तार कर हत्या में प्रयुक्त धारदार टंगिया बरामद कर लिया है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार, मृतक सतलू बैगा पिछले करीब एक वर्ष से मानसिक रूप से अस्वस्थ था और गांव में इधर-उधर घूमते हुए लोगों से भोजन व शराब मांगता था। 30 जुलाई की सुबह वह आरोपी के घर पहुंचा और भोजन मांगने के दौरान उसकी पत्नी का हाथ पकड़ लिया। इससे नाराज होकर आरोपी ने घर में रखी धारदार टंगिया से उसके सिर और गर्दन पर ताबड़तोड़ वार कर दिए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही खुड़िया पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा एवं एसडीओपी माधुरी धिरही के मार्गदर्शन में पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर वारदात में प्रयुक्त टंगिया जब्त कर लिया गया।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें