""""8 news cg -""""BIG BREAKING"""दर्दनाक सड़क हादसा: माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत"""दोस्त ने भी तोड़ा दम,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
BIG BREAKING"""दर्दनाक सड़क हादसा: माफिया व पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत, दोस्त ने भी तोड़ा दम,,,,,

बिलासपुर छत्तीसगढ़ /झांसी उत्तर प्रदेश- झांसी जिले में गुरुवार देर रात हुए एक भीषण सड़क हादसे में माफिया और पूर्व सांसद अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे अबान अहमद की मौत हो गई। हादसे में उसके साथ कार में सवार दोस्त सोनू की भी जान चली गई, जबकि तीन अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है।
जानकारी के अनुसार, हादसा झांसी के पूंछ थाना क्षेत्र में कानपुर-झांसी हाईवे पर हुआ। बताया जा रहा है कि तेज रफ्तार एसयूवी अचानक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि वाहन के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार अबान अहमद व उसके दोस्त सोनू की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया। दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है, जबकि घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। पुलिस ने दुर्घटनास्थल का निरीक्षण कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
                     Ai ग्राफिक्स जनरेट,,
प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार (ओवरस्पीडिंग) माना जा रहा है। हालांकि, दुर्घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है।
उल्लेखनीय है कि अबान अहमद, वर्ष 2023 में प्रयागराज के चर्चित उमेश पाल हत्याकांड के मुख्य आरोपी रहे अतीक अहमद के सबसे छोटे बेटे थे। सड़क हादसे में उनकी मौत की खबर सामने आने के बाद यह मामला पूरे प्रदेश में चर्चा का विषय बन गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,