""""8 NEWS CG -" दिनदहाड़े बीच रोड में हत्याकांड मामले में बड़ा फैसला""संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला,,,सभी 22 आरोपी दोषमुक्त,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
संजू त्रिपाठी हत्याकांड में बड़ा फैसला,,,सभी 22 आरोपी दोषमुक्त
14 दिसंबर 2022 को सकरी बाइपास पर दिनदहाड़े गोली मारकर की गई थी कांग्रेस नेता की हत्या, साक्ष्य पर्याप्त नहीं मिलने पर अदालत ने सुनाया फैसला,,,

बिलासपुर- बहुचर्चित कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी हत्याकांड में जिला एवं सत्र न्यायालय ने महत्वपूर्ण फैसला सुनाते हुए मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी, पिता जयनारायण त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपियों को दोषमुक्त कर दिया है। शुक्रवार को आए इस फैसले से करीब चार साल पुराने चर्चित हत्याकांड में नया मोड़ आ गया है।मामले के अनुसार, 14 दिसंबर 2022 को बिलासपुर के सकरी बाइपास के पास दिनदहाड़े कांग्रेस नेता संजू त्रिपाठी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस सनसनीखेज वारदात में हमलावरों द्वारा ताबड़तोड़ गोलियां चलाकर उनकी जान लेने की बात सामने आई थी। जांच के दौरान हत्या को अंजाम देने के लिए उत्तर प्रदेश से शूटर बुलाए जाने का खुलासा हुआ था।
पुलिस की जांच में हत्या के पीछे पारिवारिक और संपत्ति विवाद को वजह बताया गया था। संजू त्रिपाठी का अपने भाई कपिल त्रिपाठी के साथ जमीन और संपत्ति को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। पुलिस ने कपिल त्रिपाठी को मुख्य आरोपी बनाते हुए उत्तर प्रदेश के कथित शूटरों सहित कुल 22 लोगों को आरोपी बनाया था।मामले की सुनवाई के दौरान अभियोजन पक्ष की ओर से विभिन्न साक्ष्य और गवाह अदालत के समक्ष पेश किए गए। हालांकि, न्यायालय ने प्रस्तुत साक्ष्यों को आरोपियों के खिलाफ अपराध सिद्ध करने के लिए पर्याप्त नहीं माना। इसके बाद अदालत ने मुख्य आरोपी कपिल त्रिपाठी समेत सभी 22 आरोपियों को दोषमुक्त करने का फैसला सुनाया।अदालत के इस फैसले के बाद बिलासपुर के बहुचर्चित संजू त्रिपाठी हत्याकांड में न्यायिक प्रक्रिया का एक अहम अध्याय समाप्त हो गया है।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,