""""8 NEWS CG -""""रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स ने धूमधाम से मनाया""""करवा चौथ उत्सव,,,,,
रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ उत्सव,,,,,
बिलासपुर- रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स की ओर से रोटेरियन मंजीत सैनी के निवास पर करवा चौथ का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। पंजाबी थीम पर आधारित इस उत्सव में लगभग 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, परंपरा, प्रेम और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा कार्यक्रम में रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स की अध्यक्ष रोटेरियन भारती सालुंके, सचिव रोटेरियन रिंपी होरा सहित क्लब के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।समारोह की शुरुआत करवा चौथ की पारंपरिक पूजा एवं विधि-विधान के साथ हुई। महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सुंदर परिचय दिया। इसके पश्चात कार्यक्रम में नृत्य, मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हंसी-मजाक, डांस और मस्ती से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण एवं खुशनुमा बना रहा शानदार सजावट, पंजाबी थीम और आत्मीय आतिथ्य ने आयोजन को यादगार बना दिया। रोटेरियन मंजीत सैनी ने अपने घर पर इस भव्य समारोह का आयोजन कर सभी सदस्यों को एक साथ आने, खुशियां बांटने और आपसी संबंधों को मजबूत करने का सुंदर अवसर प्रदान किया। रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स की अध्यक्ष रोटेरियन भारती सालुंके ने इस सफल एवं शानदार आयोजन के लिए मंजीत सैनी की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के सांस्कृतिक आयोजन भारतीय परंपराओं को जीवंत रखने के साथ-साथ महिलाओं के बीच प्रेम, एकता, मित्रता और आपसी सहयोग की भावना को भी मजबूत करते हैं। यह आयोजन उत्साह, उमंग, संस्कृति और महिला एकता का सुंदर उदाहरण बना। सभी सदस्यों ने कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया और इस यादगार उत्सव की सराहना की।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें