""""8 NEWS CG-""""तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी, वकील पर जानलेवा हमला; आरोपी दीपक उर्फ दीपू हिरासत में

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,

तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी, वकील पर जानलेवा हमला; आरोपी दीपक उर्फ दीपू हिरासत में

चखना सेंटर में सामान के लेनदेन और गाली-गलौज को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल; सिम्स में इलाज जारी

बिलासपुर-तिफरा सेक्टर डी स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चखना सेंटर में सामान के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुकेश सूर्यवंशी पिता रामायण सूर्यवंशी, निवासी घुरु-अमेरी के रूप में हुई है। घायल के साथियों के मुताबिक, मुकेश पेशे से वकील है। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है।

सामान के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम मुकेश सूर्यवंशी तिफरा सेक्टर डी स्थित शराब दुकान के पास चखना सेंटर में पहुंचा था। इसी दौरान सामान के लेनदेन को लेकर विवाद शुरू हो गया। बात बढ़ने पर दोनों पक्षों के बीच गाली-गलौज होने लगी। इसी विवाद के दौरान मुकेश पर चाकू से हमला कर दिया गया। अचानक हुए हमले से मौके पर अफरा-तफरी मच गई। खून से लथपथ मुकेश को उसके साथियों ने तत्काल सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां उसका उपचार जारी है।

आरोपी दीपक उर्फ दीपू पुलिस हिरासत में,,घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामले में कार्रवाई करते हुए आरोपी दीपक उर्फ दीपू को हिरासत में ले लिया है। पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। विवाद की परिस्थितियों, चाकूबाजी में इस्तेमाल किए गए हथियार और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है। फिलहाल मामले में आगे की जांच और वैधानिक कार्रवाई जारी है!

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,