"""8 NEWS CG -"""जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा एक्शन: डायल-112 टीम पर हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार,,,अवैध महुआ शराब पर छापा,,,,चाकू की नोक पर लूट और सूने मकान में चोरी का खुलासा,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,जांजगीर-चांपा में पुलिस का बड़ा एक्शन: डायल-112 टीम पर हमला करने वाले 7 आरोपी गिरफ्तार, अवैध महुआ शराब पर छापा, चाकू की नोक पर लूट और सूने मकान में चोरी का खुलासा,,,,बिलासपुर /जांजगीर-चांपा- जिले में अपराध और अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अलग-अलग थाना क्षेत्रों में सख्त कार्रवाई करते हुए चार महत्वपूर्ण मामलों का खुलासा किया है। नवागढ़ में डायल-112 की टीम पर हमला कर शासकीय कार्य में बाधा डालने वाले सात आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। वहीं अकलतरा में अवैध महुआ शराब निर्माण के ठिकाने पर दबिश देकर 95 लीटर कच्ची शराब सहित 3.20 लाख रुपये का मशरूका जब्त किया गया। इसके अलावा चांपा में चाकू दिखाकर लूट करने वाले दो आरोपियों की गिरफ्तारी हुई है, जबकि जांजगीर में सूने मकान का ताला तोड़कर चोरी करने वाला आरोपी वारदात के 12 घंटे के भीतर पुलिस की गिरफ्त में आ गया। डायल-112 टीम पर हमला करने वाले सात आरोपी गिरफ्तार,मुख्य आरोपी पर जिला बदर की तैयारी,,,
नवागढ़ थाना क्षेत्र में डायल-112 की टीम पर हमला करने और शासकीय वाहन को क्षतिग्रस्त करने के मामले में पुलिस ने सात आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार 6 नवंबर 2026 की रात करीब 10:17 बजे लिंगवा रोड नवागढ़ में सड़क दुर्घटना की सूचना पर डायल-112 की टीम मौके पर पहुंची थी। टीम घायल व्यक्ति को उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नवागढ़ ले जा रही थी। इसी दौरान विपरीत दिशा से आ रही थार वाहन क्रमांक CG 11 BS 3187 के चालक ने डायल-112 वाहन को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे शासकीय वाहन क्षतिग्रस्त हो गया।घटना के बाद पुलिसकर्मी वाहन का निरीक्षण कर रहे थे, तभी थार चालक भावेश केशरवानी ने अपने चाचा भुनेश्वर केशरवानी सहित अन्य साथियों को मौके पर बुला लिया। आरोप है कि सभी ने एकजुट होकर पुलिसकर्मियों का रास्ता रोका, गाली-गलौज की, हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देते हुए,,शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न की।मामले में अपराध क्रमांक 367/26 के तहत बीएनएस की विभिन्न धाराओं में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी। इसी दौरान 23 नवंबर को सभी सात आरोपियों ने न्यायालय नवागढ़ में आत्मसमर्पण किया, जहां से पुलिस ने उन्हें विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया।गिरफ्तार आरोपियों में भुनेश्वर केशरवानी, भावेश केशरवानी, राजू साहू, दीपक साहू, शुभम केशरवानी, राकेश चंद्रा और इतवारी खूंटे शामिल हैं। वहीं मुख्य आरोपी भुनेश्वर केशरवानी के विरुद्ध गुण्डा बदमाश एवं जिला बदर की कार्रवाई के लिए जिला दंडाधिकारी और वरिष्ठ कार्यालय को प्रतिवेदन भेजा गया है।बड़े अमेरी में अवैध महुआ शराब के ठिकाने पर पुलिस की दबिश, 95 लीटर शराब सहित 3.20 लाख का सामान जब्त,,,अकलतरा अनुभाग पुलिस ने 24 नवंबर की सुबह ग्राम बड़े अमेरी के नाला किनारे स्थित सबरिया डेरा में दबिश देकर अवैध हाथ भट्टी से महुआ शराब बनाने के ठिकाने का खुलासा किया। संयुक्त पुलिस टीम ने मौके से 95 लीटर कच्ची महुआ शराब, दो मोटरसाइकिल, एक टुल्लू पंप और तीन एल्यूमीनियम की हंडियां सहित कुल 3 लाख 20 हजार रुपये का मशरूका जब्त किया।पुलिस के मुताबिक मुखबिर से सूचना मिली थी कि बड़े अमेरी के नाला किनारे अवैध रूप से हाथ भट्टी लगाकर महुआ शराब तैयार की जा रही है। सूचना पर एसडीओपी अकलतरा डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में थाना अकलतरा, मुलमुला और पुलिस सहायता केंद्र कोटमी की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड कार्रवाई की।पुलिस को वहां बड़े चूल्हे पर तीन हांडियों के माध्यम से बड़ी मात्रा में कच्ची महुआ शराब तैयार होती मिली। मौके से छह प्लास्टिक जरीकेन में भरी 95 लीटर शराब, जिसकी कीमत 9,500 रुपये बताई गई है, जब्त की गई। इसके अलावा होंडा हॉर्नेट और पल्सर N250 मोटरसाइकिल, टुल्लू पंप, हंडियां एवं प्लास्टिक पाइप भी जब्त किए गए।मामले में बाबूलाल गौड़ (22 वर्ष), निवासी बड़े अमेरी, कोटमीसोनार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उसके विरुद्ध अपराध क्रमांक 695/2026 के तहत आबकारी अधिनियम की धारा 34(2), 59(क) में अपराध दर्ज किया गया है। पूछताछ में आशीष गौड़ और राकेश गौड़ की संलिप्तता की जानकारी सामने आने पर पुलिस उनकी तलाश कर रही है,,यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. युलैण्डन यार्क के मार्गदर्शन तथा एसडीओपी डॉ. मेखलेन्द्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में की गई।चाकू दिखाकर राहगीर से लूट, दो आरोपी गिरफ्तार,,,चांपा थाना क्षेत्र के ग्राम कुरदा में अंग्रेजी शराब दुकान के पास राहगीर को चाकू दिखाकर लूटने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।पुलिस के अनुसार ग्राम महुदा निवासी राहुल उर्फ देव कुमार बरेठ 23 नवंबर की शाम काम से लौटकर पैदल अपने घर जा रहा था। इसी दौरान ग्राम कुरदा स्थित अंग्रेजी शराब भट्टी के पास दो युवकों ने उसे रोक लिया। आरोपियों ने चाकू दिखाकर उसके पास रखे रुपये और मोबाइल मांगे। विरोध करने पर दोनों ने उसके साथ हाथ-मुक्कों से मारपीट की और जान से मारने की धमकी देकर 700 रुपये नकद तथा वीवो कंपनी का मोबाइल लूट लिया।घटना के बाद पीड़ित किसी तरह वहां से भागकर घर पहुंचा और अपने पिता को जानकारी दी। अगले दिन 24 नवंबर को उसने चांपा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई।पुलिस ने विवेचना के दौरान आरोपियों की पहचान सुनील यादव (21 वर्ष) और नरोत्तम यादव (31 वर्ष), निवासी जगदल्ला क्षेत्र के रूप में की। दोनों को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई, जहां उन्होंने लूट की घटना स्वीकार की। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल और 200 रुपये नकद बरामद किए।दोनों आरोपियों के विरुद्ध अपराध क्रमांक 633/2026 के तहत बीएनएस की धारा 309(6), 3(5) एवं आर्म्स एक्ट की धारा 25 के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।सूने मकान को बनाया निशाना, 12 घंटे के भीतर चोरी का आरोपी गिरफ्तार,,,जांजगीर के विद्या नगर में सूने मकान का ताला और कुंडी तोड़कर टीवी, होम थिएटर, बर्तन एवं अन्य घरेलू सामान चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार किया है।प्राप्त जानकारी के अनुसार प्रार्थिया मोंगरा बाई अपने परिवार के साथ कोरबा में भी रहती हैं और बीच-बीच में जांजगीर स्थित अपने मकान पर आती-जाती रहती हैं। 20 नवंबर को दोपहर करीब 3 बजे वह मकान में ताला लगाकर अपने पुत्र के साथ कोरबा चली गई थीं। 23 नवंबर को दोपहर करीब 12:30 बजे वापस लौटने पर मकान के दरवाजे की कुंडी टूटी मिली। अंदर जांच करने पर टीवी, होम थिएटर, बर्तन और अन्य घरेलू सामान गायब मिले।प्रार्थिया की शिकायत पर थाना जांजगीर में बीएनएस की धारा 331(4) एवं 305(ए) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस ने मुखबिर की सूचना पर संदेही संतोष कुमार विश्वकर्मा (26 वर्ष), निवासी सिवनी करवार पारा, थाना चांपा को हिरासत में लेकर पूछताछ की। आरोपी के मेमोरेंडम कथन के आधार पर चोरी का सामान और वारदात में प्रयुक्त बताई गई मोटरसाइकिल जब्त कर उसे गिरफ्तार किया गया। इसके बाद आरोपी को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।
लगातार कार्रवाई से अपराधियों में सख्त संदेश""""जांजगीर-चांपा जिले में पुलिस की इन चार अलग-अलग कार्रवाइयों से स्पष्ट है कि पुलिस शासकीय कार्य में बाधा, पुलिसकर्मियों पर हमला, अवैध शराब निर्माण, चाकू की नोक पर लूट और चोरी जैसी घटनाओं पर कार्रवाई कर रही है। एक ओर डायल-112 टीम पर हमले के मामले में सात आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है, वहीं अवैध शराब के कारोबार पर चोट करते हुए लाखों रुपये का सामान जब्त किया गया है। इसके साथ ही लूट और चोरी के मामलों में आरोपियों की गिरफ्तारी कर पुलिस ने अपराधों की विवेचना में तेजी दिखाई है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें