"""8 NEWS CG -""""बड़ी कार्रवाई -बिलासपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का छापा, 132 किलो बताशा और बूंदी नष्ट; बिना पंजीयन चल रही फर्म बंद,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
 बिलासपुर में खाद्य प्रतिष्ठानों पर प्रशासन का छापा, 132 किलो बताशा और बूंदी नष्ट; बिना पंजीयन चल रही फर्म बंद


अस्वच्छ माहौल में तैयार हो रही थी खाद्य सामग्री, बूंदी में मिला अखाद्य रंग; संदिग्ध प्रतिष्ठानों से लिए गए नमूने जांच के लिए भेजे गए

बिलासपुर- जिले में मिलावटखोरी और खाद्य सुरक्षा मानकों की अनदेखी करने वाले कारोबारियों के खिलाफ जिला प्रशासन एवं खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। नियंत्रक एवं कलेक्टर के निर्देश पर विभिन्न खाद्य प्रतिष्ठानों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान बिना वैध पंजीयन के बताशा निर्माण और खाद्य सामग्री में अखाद्य रंग के इस्तेमाल का मामला सामने आया। टीम ने मौके पर ही कुल 132 किलोग्राम खाद्य सामग्री नष्ट कराई।कार्रवाई के दौरान मेला पारा स्थित वीर जायसवाल के प्रतिष्ठान में बिना किसी वैध पंजीयन के बताशे का निर्माण किया जा रहा था। निरीक्षण में निर्माण स्थल पर अस्वच्छ परिस्थितियां भी पाई गईं। इस पर टीम ने मौके पर मौजूद 110 किलोग्राम बताशा नष्ट कराया और संबंधित फर्म को तत्काल प्रभाव से बंद करा दिया।इसी तरह चकरभाठा स्थित उधमदास खेमचंद मिठाई वाला के किचन की जांच में बूंदी तैयार करने के लिए अखाद्य रंग का इस्तेमाल किए जाने का मामला सामने आया। जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए टीम ने मौके पर मौजूद 22 किलोग्राम बूंदी का विनष्टीकरण कराया।
वहीं चिंगराज पारा स्थित एक अन्य बताशा निर्माण फर्म का भी निरीक्षण किया गया, लेकिन वहां जांच के दौरान निर्माण कार्य बंद मिला। इसके अलावा विभागीय टीम ने अन्य संदिग्ध प्रतिष्ठानों से बेसन के लड्डू और बताशा के नमूने लेकर गुणवत्ता जांच के लिए राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजे हैं। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद संबंधित कारोबारियों के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।इस संयुक्त कार्रवाई में अभिहित अधिकारी आर.आर. देवांगन, वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी खीरसागर पटेल, खाद्य सुरक्षा अधिकारी अविषा मरावी और प्रतीक तिवारी शामिल रहे।
जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि खाद्य पदार्थों में मिलावट, अस्वच्छ परिस्थितियों में खाद्य सामग्री का निर्माण और बिना पंजीयन कारोबार करने वालों के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। आम जनता के स्वास्थ्य से खिलवाड़ करने वाले प्रतिष्ठानों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,