""""8 NEWS CG -""" भावुक हो उठे लोग"" बिलासपुर पुलिस धन्यवाद"""दीपावली पर बिलासपुर पुलिस ने 150 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, 30 लाख रुपये के फोन बरामद,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
 दीपावली पर बिलासपुर पुलिस ने 150 लोगों को लौटाए उनके गुम हुए मोबाइल, 30 लाख रुपये के फोन बरामद

वर्ष 2026 में अब तक करीब 1500 मोबाइल रिकवर कर बिलासपुर पुलिस प्रदेश में पहले स्थान पर बरकरार, अर्पण कार्यक्रम में साइबर फ्रॉड और संचार साथी ऐप की भी दी गई जानकारी,,,

बिलासपुर-दीपावली के पर्व पर बिलासपुर पुलिस ने 150 लोगों को उनके गुम हुए मोबाइल फोन लौटाकर खुशियों की सौगात दी। गुरुवार को चेतना सभागार में पुलिस के चेतना अभियान के तहत आयोजित अर्पण कार्यक्रम में करीब 30 लाख रुपये कीमत के 150 मोबाइल फोन उनके वास्तविक मालिकों को सौंपे गए। लंबे समय से अपने मोबाइल वापस मिलने का इंतजार कर रहे लोगों के चेहरे फोन मिलते ही खिल उठे।पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों की खोई हुई अमानत उन्हें वापस दिलाना रहा। कार्यक्रम के दौरान पुलिस ने 'आपकी एक आस, आपकी अमानत, आपके पास' के संदेश के साथ बरामद मोबाइल उनके मालिकों को सौंपे।
मोबाइल वापसी के दौरान कई भावुक करने वाले मामले भी सामने आए। किसी बहन को रक्षाबंधन पर भाई से मिला उपहार वापस मिला, तो किसी बुजुर्ग महिला को अस्पताल में इलाज के दौरान गुम हुआ मोबाइल मिल गया। एक बेटी ने अपनी पहली कमाई से मां को मोबाइल उपहार में दिया था, जो एक महीने के भीतर ही गुम हो गया था। मोबाइल वापस मिलने पर परिवार भावुक हो उठा। वहीं, परीक्षा के दौरान मोबाइल गंवाने वाली उच्च न्यायालय बिलासपुर की एक अधिवक्ता और एक बुजुर्ग दिव्यांग व्यक्ति को भी उनका फोन वापस मिला। मोबाइल रिकवरी में प्रदेश में पहले स्थान पर बिलासपुर पुलिस,,जिले के विभिन्न थानों में मोबाइल गुम होने की शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ACCU मधुलिका सिंह के मार्गदर्शन में ACCU की टीम ने छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों के साथ सीमावर्ती राज्यों में भी तलाश अभियान चलाया। इसके परिणामस्वरूप 150 मोबाइल बरामद किए गए। पुलिस के अनुसार, वर्ष 2026 में अब तक करीब 1500 गुम मोबाइल फोन बरामद कर उनके मालिकों को लौटाए जा चुके हैं। इस उपलब्धि के साथ बिलासपुर पुलिस मोबाइल रिकवरी के मामले में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान पर बनी हुई है।
साइबर ठगी से बचाव और संचार साथी ऐप की दी जानकारी,,कार्यक्रम के दौरान ACCU साइबर सेल प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी एवं टीम ने उपस्थित नागरिकों को ऑनलाइन ठगी के नए तरीकों और उनसे बचाव के उपायों की जानकारी दी। साथ ही भारत सरकार के 'संचार साथी' मोबाइल ऐप के उपयोग के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि नागरिक अपने मोबाइल फोन, सिम और व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा को लेकर जागरूक हो सकें।कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण एवं ACCU मधुलिका सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर पंकज कुमार पटेल, डीएसपी क्राइम एवं ACCU सुदीप सरकार तथा ACCU प्रभारी निरीक्षक गोपाल सतपथी सहित पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।मोबाइल वापस मिलने पर नागरिकों ने बिलासपुर पुलिस के इस मानवीय प्रयास की सराहना करते हुए अधिकारियों और कर्मचारियों के प्रति आभार जताया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,