""""8 NEWS CG -""""बकरी चराने गए 23 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत, परिवार में पसरा मातम,,,,,
बकरी चराने गए 23 वर्षीय युवक की करंट की चपेट में आने से मौत, परिवार में पसरा मातम
मंदिर के आसपास में हुआ हादसा, गंभीर हालत में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से सिम्स लाया गया युवक; डॉक्टरों ने जांच के बाद किया मृत घोषित, पुलिस जांच में जुटी
बिलासपुर/रतनपुर- रतनपुर थाना क्षेत्र में करंट की चपेट में आने से एक 22 से 23 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है। बताया जा रहा है कि युवक बकरी चराने के लिए गया मंदिर के पास गया हुआ था, इसी दौरान वह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। हादसे में वह गंभीर रूप से झुलस गया। परिजन और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी।मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान वार्ड न. 13 करहिया पारा निवासी मिर्जा सलमान बेग, पिता स्वर्गीय सहबान बेग उर्फ ननकी, उम्र लगभग 22 से 23 वर्ष के रूप में बताई जा रही है। युवक डेंटिंग-पेंटिंग का काम कर मिस्त्री के रूप में अपना जीवनयापन करता था। बताया जा रहा है कि वह बकरी चराने के लिए गया हुआ था। इसी दौरान वह किसी तरह बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से उसका शरीर बुरी तरह झुलस गया और उसकी हालत गंभीर हो गई।घटना की जानकारी मिलते ही उसे आनन-फानन में रतनपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। यहां चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए तत्काल बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ आयुर्विज्ञान संस्थान (सिम्स) रेफर कर दिया। परिजन उसे लेकर सिम्स पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।युवक की असमय मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम पसर गया। कम उम्र में परिवार का सहारा छिन जाने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।फिलहाल इस पूरे मामले में रतनपुर थाना पुलिस जांच एवं वैधानिक कार्रवाई में जुटी हुई है। युवक किन परिस्थितियों में बिजली के करंट की चपेट में आया और हादसा किस स्थान पर हुआ, इसकी विस्तृत जांच के बाद ही घटना के वास्तविक कारणों का पता चल सकेगा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें