"""8 NEWS CG -"""सड़क किनारे मिला 29 वर्षीय युवक का शव, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने बिलासपुर आया था युवक,,,, पुलिस जुटी जाँच मे,,,,,
लालखदान में सड़क किनारे मिला 29 वर्षीय युवक का शव, प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने बिलासपुर आया था युवक
संत नगर के पास शव मिलने से इलाके में मचा हड़कंप, तोरवा पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शुरू की जांच; मौत की वजह अब तक स्पष्ट नहीं,,,,
बिलासपुर-न्यायधानी बिलासपुर के तोरवा थाना क्षेत्र के लालखदान स्थित संत नगर के पास सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब सड़क किनारे एक युवक का शव मिला। शव मिलने की खबर फैलते ही मौके पर स्थानीय लोगों की भीड़ जुट गई। सूचना मिलते ही तोरवा पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी।मृतक की पहचान उत्तम कुमार गुप्ता (29 वर्ष), पिता सत्यानंद गुप्ता, निवासी घरघोड़ा, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, उत्तम कुमार गुप्ता प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी करने के लिए बिलासपुर आया हुआ था।युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई, फिलहाल इसका खुलासा नहीं हो सका है। सड़क किनारे संदिग्ध अवस्था में शव मिलने से घटना को लेकर कई तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं। हालांकि, हत्या की आशंका सहित किसी भी पहलू की पुलिस ने अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।पुलिस दुर्घटना, आत्महत्या और हत्या समेत सभी संभावित पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है। फिलहाल मृतक की मौत के वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए पुलिस साक्ष्य जुटा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस जांच के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत किन परिस्थितियों में हुई।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें