"""8 NEWS CG -"""तिफरा में ठेकेदार के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर अलमारी से 4.34 लाख रुपये पार;नाबालिग़ सहित दो आरोपी गिरफ्तार,,,,,
तिफरा में ठेकेदार के घर लाखों की चोरी, ताला तोड़कर अलमारी से 4.34 लाख रुपये पार;नाबालिग़ सहित दो आरोपी गिरफ्तार
टाइल्स लगाने के काम के दौरान दिया वारदात को अंजाम, परिजनों से रकम वापस मांगने पर भी नहीं मिले रुपये; पुलिस ने नगदी बरामद कर शुरू की आगे की कार्रवाई
बिलासपुर- सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा में एक ठेकेदार के घर से 4 लाख 34 हजार रुपये नगद चोरी होने का मामला सामने आया है। घर में टाइल्स लगाने के काम के दौरान आरोपियों ने मौके का फायदा उठाकर वारदात को अंजाम दिया। दरवाजे का ताला तोड़कर घर में घुसे आरोपियों ने अलमारी का लॉकर तोड़ दिया और उसमें रखी पूरी नगदी लेकर फरार हो गए। मामले में सिरगिट्टी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी की रकम बरामद करने की कार्रवाई की है।मिली जानकारी के अनुसार, तिफरा निवासी ठेकेदार रामसागर यादव के घर में टाइल्स लगाने का काम चल रहा था। इसी दौरान 31 अक्टूबर को आरोप है कि नाबालिग़ और कृष्णा कश्यप ने घर में प्रवेश करने के लिए दरवाजे पर लगे ताले को तोड़ दिया। इसके बाद दोनों ने अलमारी का लॉकर तोड़कर उसमें रखे 4 लाख 34 हजार रुपये नगद पार कर दिए।
घटना की जानकारी मिलने पर पीड़ित रामसागर यादव ने चोरी गई रकम वापस दिलाने के लिए आरोपियों के परिजनों से संपर्क कर गुहार लगाई, लेकिन रुपये वापस नहीं मिले। इसके बाद पीड़ित ने सिरगिट्टी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई।शिकायत के आधार पर सिरगिट्टी पुलिस ने मामले की जांच शुरू की। पुलिस ने नाबालिग़ और कृष्णा कश्यप के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 331(4) एवं 305(A) के तहत अपराध दर्ज किया।जाँच और कार्रवाई के दौरान पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। इनमें एक आरोपी नाबालिग बताया जा रहा है। पुलिस ने चोरी की नगदी रकम भी बरामद कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें