"""8 NEWS CG -"""मधुमक्खियों का खूनी हमला! आत्मानंद स्कूल में मची चीख-पुकार, 50 से 60 मासूम बच्चे घायल,,,,,,
मधुमक्खियों का खूनी हमला! आत्मानंद स्कूल में मची चीख-पुकार, 50 से 60 मासूम बच्चे घायल
चरचा कॉलरी के आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में दोपहर 12 बजे मधुमक्खियों के झुंड ने बच्चों पर किया हमला, स्कूल परिसर में मची अफरा-तफरी; परिजनों ने स्कूल प्रबंधन पर लगाया गंभीर लापरवाही का आरोप।
बिलासपुर /कोरिया- जिले के चरचा कॉलरी स्थित स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल में आज दोपहर एक भयावह घटना सामने आई। अचानक मधुमक्खियों के झुंड ने स्कूल परिसर में मौजूद छात्र-छात्राओं पर हमला कर दिया। इस हमले में करीब 50 से 60 बच्चे घायल हो गए। अचानक हुए इस हमले से स्कूल परिसर में चीख-पुकार और अफरा-तफरी का माहौल बन गया।घटना के बाद घायल बच्चों के परिजन उन्हें लेकर चरचा कॉलरी के रीजनल अस्पताल पहुंचे। वहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने बच्चों को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल बैकुंठपुर रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन बच्चों को करीब 10 किलोमीटर दूर जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे, जहां सभी का उपचार जारी है।जिला अस्पताल के चिकित्सकों के अनुसार फिलहाल सभी घायल बच्चों की हालत स्थिर बताई जा रही है।स्कूल प्रबंधन पर लापरवाही के गंभीर आरोप,,,घटना के बाद परिजनों ने स्कूल के शिक्षकों और प्रबंधन की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि मधुमक्खियों के हमले के दौरान बच्चों को सुरक्षित बचाने के लिए तत्काल प्रभावी प्रयास नहीं किए गए। इतना ही नहीं, घायल बच्चों को अस्पताल पहुंचाने के लिए भी स्कूल प्रबंधन की ओर से समय पर उचित व्यवस्था नहीं की गई।इस घटना ने स्कूल परिसर में बच्चों की सुरक्षा, आपातकालीन परिस्थितियों से निपटने की तैयारी और स्कूल प्रबंधन की जिम्मेदारी को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।एक साथ 50 से 60 बच्चों के घायल होने की इस घटना से अभिभावकों में दहशत और आक्रोश का माहौल है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें