"""8 NEWS CG -"""कुरेली सब-स्टेशन हादसे के बाद हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार,,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,कुरेली सब-स्टेशन हादसे के बाद हंगामा, शासकीय कार्य में बाधा डालने के आरोप में 7 गिरफ्तार

ऑपरेटर अमन साहू की करंट से मौत के बाद आक्रोशित लोगों पर हिर्री पुलिस की कार्रवाई, प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत गिरफ्तार कर कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष किया गया पेश

बिलासपुर। हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम कुरेली स्थित विद्युत सब-स्टेशन में ऑपरेटर अमन साहू की करंट की चपेट में आने से हुई मौत के बाद उपजे आक्रोश और हंगामे के मामले में हिर्री पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने और क्षेत्र में शांति व्यवस्था प्रभावित करने के आरोप में सात लोगों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई करते हुए उन्हें गिरफ्तार किया है,,पुलिस के अनुसार, ऑपरेटर अमन साहू की मौत के बाद कुछ लोगों द्वारा आक्रोशित होकर शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न किए जाने की सूचना मिली थी। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देश पर हिर्री पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की,

इस कार्रवाई में दीपक कौशिक (27), शुभम कौशिक (27), सत्यम कौशिक (30), उमाशंकर कौशिक (28), आयुष कौशिक (24), ओमप्रकाश कौशिक (32) और ललित कुमार कौशिक (24), सभी निवासी ग्राम कुरेली, को गिरफ्तार किया गयापुलिस ने सातों आरोपियों के विरुद्ध प्रतिबंधात्मक धाराओं के तहत कार्रवाई कर उन्हें कार्यपालिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश किया है।पूरी कार्रवाई अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण, नगर पुलिस अधीक्षक चकरभाठा के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक दामोदर प्रसाद मिश्रा एवं पीएसआई उषा निषाद के निर्देशन में की गई।हिर्री पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि कानून व्यवस्था भंग करने या शासकीय कार्य में बाधा उत्पन्न करने वाली गतिविधियों की सूचना तत्काल पुलिस को दें। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कार्रवाई जारी रहेगी।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,