"""8 NEWS CG-""""अपहरण"पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर मांगी रकम, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; एएसपी मधुलिका सिंह और ACCU टीम ने 4 घंटे में नाबालिग को सकुशल बरामद किया,,,,,खुद रची थी"साज़िश,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
कार खरीदने की जिद में नाबालिग ने रची खुद के अपहरण की झूठी कहानी, पिता से मांगी 5 लाख की फिरौती

पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर मांगी रकम, सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में मचा हड़कंप; एएसपी मधुलिका सिंह और ACCU टीम ने चार घंटे में नाबालिग को सकुशल बरामद किया,,,,,

बिलासपुर- कार खरीदने की जिद पूरी नहीं होने पर एक नाबालिग ने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर अपने ही पिता से 5 लाख रुपये की फिरौती मांग ली। नाबालिग ने पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजकर अपने अपहरण की जानकारी दी और रिहाई के बदले रकम की मांग की। मैसेज मिलते ही परिवार में हड़कंप मच गया और पिता ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तलाश शुरू की और करीब चार घंटे की मशक्कत के बाद नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया।पूरा मामला रतनपुर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के अनुसार, नाबालिग अपने परिवार से कार खरीदने की जिद कर रहा था, लेकिन परिजन उसकी मांग पूरी करने को तैयार नहीं थे। इसी बात से नाराज होकर उसने परिवार पर दबाव बनाने के लिए खुद के अपहरण की साजिश रच डाली।मंगलवार सुबह करीब 10:30 बजे नाबालिग ने अपने पिता के मोबाइल पर मैसेज भेजा, जिसमें अपहरण होने की बात कहते हुए रिहाई के बदले 5 लाख रुपये की फिरौती मांगी। मैसेज मिलते ही पिता ने पुलिस को इसकी जानकारी दी। सूचना मिलते ही एएसपी मधुलिका सिंह और ACCU की टीम सक्रिय हुई और नाबालिग की तलाश शुरू की गई।पुलिस टीम ने लगातार पतासाजी करते हुए करीब चार घंटे के भीतर शाम 4 बजे नाबालिग को सकुशल बरामद कर लिया। पूछताछ में नाबालिग ने बताया कि वह कार खरीदना चाहता था, लेकिन परिवार उसकी मांग पूरी नहीं कर रहा था। इसी वजह से उसने खुद के अपहरण की झूठी कहानी रचकर पिता से 5 लाख रुपये मांगने की योजना बनाई थी।फिलहाल, इस घटना ने कम उम्र में महंगी चीजों की जिद और उन्हें हासिल करने के लिए उठाए जा रहे गलत कदमों को लेकर परिवारों के सामने गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,