"""8 NEWS CG -""""इमलीभाठा में मितवा संस्था ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस""विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया"""हुनर,,,,,
इमलीभाठा में मितवा संस्था ने धूमधाम से मनाया बाल दिवस""विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने दिखाया"""हुनर,,,,
ड्राइंग, फैंसी ड्रेस, सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं आनंद बाल मेले का हुआ आयोजन, विजेता बच्चों को पुरस्कार देकर किया गया""""सम्मानित,,,,,,
बिलासपुर- बाल दिवस के अवसर पर मितवा महिला कल्याण एवं सेवा समिति तथा क्राई (CRY – Child Rights and You) के सहयोग से बिलासपुर के इमलीभाठा क्षेत्र में बाल दिवस कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और हर्षोल्लास के साथ किया गया। कार्यक्रम में बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता, फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां एवं आनंद बाल मेले सहित विभिन्न गतिविधियां आयोजित की गईं। इनमें क्षेत्र के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के दौरान आयोजित ड्राइंग प्रतियोगिता में अभय पटेल ने प्रथम, सक्षम सोनी ने द्वितीय तथा अंशु ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। आनंद बाल मेले में आस्था विश्वकर्मा प्रथम, शुभम यादव द्वितीय और शिक्षा सोनी तृतीय स्थान पर रहीं। वहीं फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में सृष्टि धीवर ने प्रथम तथा पूजा आसमा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।
सांस्कृतिक कार्यक्रम में रितिका एवं उनके समूह ने प्रथम स्थान हासिल किया। गौरी, दीक्षा एवं खुशी के समूह को द्वितीय तथा निधि को तृतीय स्थान मिला। सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रस्तुतियों से कार्यक्रम में मौजूद लोगों का मन मोह लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में कन्या शाला हायर सेकेंडरी स्कूल के स्पोर्ट्स विभाग से कृष्णा पटेल एवं जॉय सर उपस्थित रहे। उन्होंने बच्चों को खेलकूद के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया तथा उनकी प्रतिभा को निखारने और खेल के क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में सहयोग का भरोसा दिलाया।इस अवसर पर संकुल समन्वयक सीएससी समिता शर्मा ने बच्चों के लिए विभिन्न खेलकूद गतिविधियां आयोजित कराईं, जिनमें बच्चों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लिया। वार्ड संरक्षक देवी प्रसाद यादव ने प्रतियोगिताओं के विजेता बच्चों को पुरस्कार वितरित कर सम्मानित किया और उनका उत्साहवर्धन किया।कार्यक्रम में महिलाओं एवं स्थानीय लोगों का भी सराहनीय सहयोग रहा। कार्यकर्ता स्वाति गुप्ता ने कार्यक्रम का संचालन किया। आयोजन को सफल बनाने में गुंजन यादव, किरण सोनवानी, मुस्कान यादव एवं तरुणा का विशेष योगदान रहा।समूचा कार्यक्रम संतोषी वर्मा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। आयोजन का उद्देश्य बच्चों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान करने के साथ-साथ उनके आत्मविश्वास, रचनात्मकता, खेल भावना एवं सर्वांगीण विकास को प्रोत्साहित करना रहा। बाल दिवस का यह आयोजन बच्चों के लिए खुशियों, उत्साह और यादगार अनुभवों से भरा रहा।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें