"""8 NEWS CG -"""बिलासपुर प्रेस क्लब की गतिविधियों और उपलब्धियों को स्मारिका में मिली जगह""'विधायक सुशांत शुक्ला ने किया"""विमोचन,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,,
बिलासपुर प्रेस क्लब की गतिविधियों और उपलब्धियों को स्मारिका में मिली जगह, विधायक सुशांत शुक्ला ने किया विमोचन

वर्ष 2026 के आयोजनों और सामाजिक सरोकारों का किया गया""""संकलन,,,,,""""पत्रकारों की मौजूदगी में मनाया गया अध्यक्ष अजीत मिश्रा का जन्मदिन,,,,
बिलासपुर- बिलासपुर प्रेस क्लब ने वर्ष 2026 के दौरान आयोजित अपने कार्यक्रमों, गतिविधियों और उपलब्धियों को दस्तावेज के रूप में सहेजने की पहल की है। इसी कड़ी में प्रेस क्लब की ओर से प्रकाशित स्मारिका का बुधवार को राघवेंद्र राव सभा भवन स्थित प्रेस क्लब परिसर में आयोजित समारोह में बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला ने विमोचन किया।कार्यक्रम की अध्यक्षता बिलासपुर प्रेस क्लब. बिलासपुर अध्यक्ष अजीत मिश्रा ने की। समारोह में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश सूर्यवंशी, प्रेस क्लब के पूर्व अध्यक्ष तिलकराज सलूजा एवं वीरेंद्र गहवई विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर शहर के बड़ी संख्या में पत्रकारों की उपस्थिति रही।
प्रकाशित स्मारिका में वर्ष 2026 के दौरान बिलासपुर प्रेस क्लब. बिलासपुर द्वारा आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों, गतिविधियों और आयोजनों को प्रमुखता से शामिल किया गया है। इसके माध्यम से पत्रकार संगठन की कार्यप्रणाली, सामाजिक सरोकारों और रचनात्मक गतिविधियों को एक स्थान पर संकलित कर भावी संदर्भ के लिए सुरक्षित रखने का प्रयास किया गया है।
विमोचन समारोह में अतिथियों ने स्मारिका प्रकाशन की पहल की सराहना की। उन्होंने कहा कि इस तरह के प्रयासों से पत्रकारिता जगत की गतिविधियों और संगठन की उपलब्धियों का व्यवस्थित दस्तावेज तैयार होता है। कार्यक्रम में पत्रकारों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई। जन्मदिन के संयोग ने आयोजन को बनाया यादगार"""
स्मारिका विमोचन समारोह के साथ ही प्रेस क्लब अध्यक्ष अजीत मिश्रा का जन्मदिन भी उत्साह के साथ मनाया गया। बुधवार को उनके जन्मदिन के अवसर पर प्रेस क्लब परिसर में पत्रकारों ने केक काटकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। इस दौरान गीत-संगीत का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया, जिसमें पत्रकारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। स्मारिका विमोचन और अध्यक्ष के जन्मदिन के एक ही दिन पड़ने से समारोह में उत्सव का माहौल रहा।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,