"""8 NEWS CG -"""प्रभु अपने साधन स्वयं तय करता है, कर्मठता और ईमानदारी जीवन में बेहद जरूरी: कमल सोनी
प्रभु अपने साधन स्वयं तय करता है, कर्मठता और ईमानदारी जीवन में बेहद जरूरी: कमल सोनी
बिलासपुर प्रेस क्लब के ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में प्रदेश सराफा संघ के अध्यक्ष कमल सोनी ने साझा किए जीवन के संघर्ष, अनुभव और विचार; स्वच्छता, यातायात नियमों और व्यापारियों की सुरक्षा पर दिया विशेष जोर।बिलासपुर-बिलासपुर प्रेस क्लब में आयोजित ‘हमर पहुना’ कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ प्रदेश सराफा संघ के अध्यक्ष कमल सोनी ने मीडिया से रूबरू होकर अपने जीवन के संघर्ष, अनुभव और विचार साझा किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि जीवन में कर्मठता, ईमानदारी और मन की संतुष्टि बेहद आवश्यक है। इंसान को अपने कर्म पर विश्वास रखना चाहिए, क्योंकि प्रभु अपने साधन स्वयं तय करता है।अपने शुरुआती जीवन और करियर के संबंध में उन्होंने बताया कि वे पुलिस सेवा में जाना चाहते थे और एनसीसी में सीनियर भी रहे। 21-22 वर्ष की उम्र में सीजीपीएससी की तैयारी को लेकर भी उन्होंने अपने अनुभव साझा किए। राजनीतिक सवालों पर उन्होंने सहज अंदाज में कहा कि चुनाव तो सराफा का लड़ चुके हैं।
कमल सोनी ने स्वच्छता को लेकर आम नागरिकों से विशेष अपील करते हुए कहा कि यदि कोई व्यक्ति पांच करोड़ रुपये का बंगला बनवा ले, लेकिन उसके गेट के सामने कचरे का ढेर लगा हो, तो ऐसी व्यवस्था का कोई औचित्य नहीं है। हमें अपने घर, गली, शहर और बाजार को हमेशा स्वच्छ रखने का प्रयास करना चाहिए। स्वच्छता केवल सरकार या नगर निगम की जिम्मेदारी नहीं, बल्कि प्रत्येक नागरिक का दायित्व है।उन्होंने यातायात नियमों के पालन पर भी जोर देते हुए कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए प्रत्येक व्यक्ति को नियमों का पालन करना चाहिए। सोने की शुद्धता और ग्राहकों का विश्वास सर्वोपरि,,,,सराफा कारोबार पर चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सोने की शुद्धता और ग्राहकों का विश्वास इस व्यवसाय की सबसे बड़ी पूंजी है। व्यापारियों को अपनी जिम्मेदारी समझते हुए पारदर्शिता और ईमानदारी के साथ कारोबार करना चाहिए। साथ ही उन्होंने व्यापारियों से सुरक्षा के प्रति सतर्क रहने की अपील की और बिलासपुर पुलिस के सहयोग एवं सुरक्षा व्यवस्था के लिए विशेष आभार व्यक्त किया। सोनार कला को बचाने के लिए बोर्ड गठन की मांग,,,कमल सोनी ने पारंपरिक सोनार कला और कारीगरों के भविष्य पर चिंता जताते हुए कहा कि सोनार समाज के बच्चों की प्रतिभा और पारंपरिक कलाकृतियां लुप्त नहीं होनी चाहिए। इसके लिए छत्तीसगढ़ सरकार से मध्यप्रदेश की तर्ज पर सराफा एवं स्वर्णकार कला से जुड़े बोर्ड के गठन की मांग की गई है। उन्होंने कहा कि बोर्ड का गठन होने से सोनार समाज के युवाओं और बच्चों को अपनी पारंपरिक कला को सीखने, निखारने और आगे बढ़ाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी।कार्यक्रम के दौरान कमल सोनी ने अपने जीवन के संघर्षों, उतार-चढ़ाव और अनुभवों को भी साझा किया। उन्होंने कहा कि जीवन में सफलता के साथ-साथ मन की संतुष्टि, ईमानदारी और सामाजिक जिम्मेदारियों का निर्वहन भी उतना ही महत्वपूर्ण है।पहुना कार्यक्रम में बड़ी संख्या में पत्रकार व मीडिया साथी उपस्थित रहे!
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें