""""8 NEWS CG -"""न्यायधानी आधी -रात श्रीकांत वर्मा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार एक्टिवा; युवती की मौके पर मौत,,,,,,
न्यायधानी मे आधी -रात श्रीकांत वर्मा मार्ग पर भीषण सड़क हादसा, डिवाइडर से टकराई तेज रफ्तार एक्टिवा; युवती की मौके पर मौत,,,,,,
मृतिका -दिशा मनहर
बिलासपुर- शहर के सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीकांत वर्मा मार्ग पर देर रात लगभग 1 से 2 बज़े एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार एक्टिवा अनियंत्रित होकर सड़क के डिवाइडर से जा टकराई। हादसे में वाहन चला रही युवती दिशा मनहर की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, यदुनंदन नगर निवासी एक्टिवा क्रमांक CG 12 BU 5157 पर सवार युवती दिशा मनहर 21 वर्ष तेज रफ्तार से श्रीकांत वर्मा मार्ग से गुजर रही थी। प्रत्यक्ष दर्शियो के अनुसार इसी दौरान वाहन अचानक अनियंत्रित हो गया और सीधे डिवाइडर से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि युवती सड़क पर जा गिरी। हादसे में उसके सिर और चेहरे पर गंभीर चोटें आईं, जिससे अत्यधिक रक्तस्राव होने के कारण उसकी मौके पर ही मौत हो गई।घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 और सिविल लाइन थाना पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स अस्पताल भिजवा दिया। पुलिस कों युवती के पास से एटीएम पर्ची मिला है,,,साथ ही घटनास्थल एवं आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले जा रहे हैं, ताकि हादसे के कारणो का पता चल सके युवती की पहचान दिशा मनहर पिता भवानी मनहर 21 वर्ष के रूप मे हुई है जो कि यदुनंदन नगर तिफरा और मूल निवासी कोरबा की रहने वाली बताई जा रही है,,,,, पुलिस टीम ने परिजनों को फोन के माध्यम से सूचना दे दिया है,,पुलिस आगे की कार्रवाई मे जुट गई है,,,,,,
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें