""""8NEWS CG -"""सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़” का बिलासपुर ऑडिशन 27 दिसंबर को,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,
सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा आयोजित राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़” का बिलासपुर ऑडिशन 27 दिसंबर को

पद्मश्री सम्मानित कथक गुरु श्री रामलाल बरेठ होंगे मुख्य अतिथि, कला एवं संगीत जगत की प्रतिष्ठित हस्तियों की रहेगी गरिमामयी उपस्थिति।

बिलासपुर-छत्तीसगढ़ की प्रतिभाओं को एक सशक्त मंच प्रदान करने एवं प्रदेश की संगीत प्रतिभाओं को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से सप्त सुरम ट्रस्ट द्वारा राज्य स्तरीय गायन प्रतियोगिता “तिनक धिन्न धा – द गोल्डन वॉयस ऑफ छत्तीसगढ़, सिंगिंग कॉन्टेस्ट 2026–27” का भव्य आयोजन किया जा रहा है।

इस प्रतियोगिता का बिलासपुर ऑडिशन रविवार, 27 दिसंबर 2026 को प्रातः 10:30 बजे से सायं 5:30 बजे तक होटल एम्परर पैराडाइज, ए वेंचर ऑफ यश पैलेस, करबला रोड, बिलासपुर (छत्तीसगढ़) में आयोजित होगा।मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति,,
इस भव्य संगीत आयोजन में मुख्य अतिथि के रूप में पद्मश्री श्री रामलाल बरेठ जी की गरिमामयी उपस्थिति रहेगी। श्री रामलाल बरेठ जी रायगढ़ घराने के अंतरराष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त कथक गुरु हैं, जिन्होंने लगभग 87 वर्षों तक कला साधना करते हुए देश-विदेश के 100 से अधिक सांस्कृतिक समारोहों में अपनी कला का प्रदर्शन कर भारतीय शास्त्रीय नृत्य की गौरवशाली परंपरा को समृद्ध किया है।चीफ स्पेशल गेस्ट के रूप में श्री असीत पाल सिंह जी, संचालक, होटल एम्परर पैराडाइज, ए वेंचर ऑफ यश पैलेस, बिलासपुर की विशेष उपस्थिति रहेगी।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि (Special Guests) के रूप में निम्न गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थित रहेंगे:- श्री राजेश छुगानी जी – प्रतिष्ठित व्यवसायी।- श्री भूपेंद्र बरेठ जी – कथक गुरु, रायगढ़ घराना।
- श्रीमती सुनीता ठाकुर जी – अधिवक्ता (नोटरी), चांदनी चौक, कुदुदंड, बिलासपुर।गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में प्रतिष्ठित हस्तियों की उपस्थिति,,,कार्यक्रम में कला, संगीत, शिक्षा, समाजसेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े प्रतिष्ठित व्यक्तित्वों को गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में आमंत्रित किया गया है, जिनमें प्रमुख रूप से:- श्री पंकज खंडेलवाल जी- सुश्री मयूरी खंडेलवाल जी – संगीत विशारद।- सुश्री बिंदु सिंह कछवाहा जी – शिक्षाविद् एवं गायिका।- सुश्री सीमा दुबे जी – प्रोफेशनल सिंगर।
- श्री शेख असलम जी – मिडिया प्रतिनिधि ।
- श्री संजीव सिंह जी – मीडिया प्रतिनिधि।
- श्री नीरज शुक्ला जी – मीडिया प्रतिनिधि।
- श्री रविंद्र कुमार मिश्रा जी – सेवानिवृत्त सहायक आयुक्त, एलआईसी ऑफ इंडिया।इन सभी अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ेगी तथा प्रतिभागियों को प्रोत्साहन एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।प्रतियोगिता का उद्देश्य एवं आयोजन की विशेषताएँ,,सप्त सुरम ट्रस्ट का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में छिपी हुई प्रतिभाओं को सामने लाना, उन्हें अपनी गायन कला प्रदर्शित करने का अवसर देना तथा संगीत के माध्यम से सांस्कृतिक एकता और कलात्मक विकास को प्रोत्साहित करना है।प्रतियोगिता में 15 वर्ष एवं उससे अधिक आयु के प्रतिभागी भाग ले सकते हैं। पंजीयन शुल्क ₹1,150 निर्धारित किया गया है।प्रतियोगिता के ऑडिशन एवं सेमीफाइनल राउंड कराओके ट्रैक पर आयोजित होंगे, जबकि ग्रैंड फिनाले में चयनित प्रतिभागी लाइव बैंड के साथ अपनी गायन प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे।सेमीफाइनल एवं ग्रैंड फिनाले का आयोजन रायपुर में बिलासपुर सहित प्रदेश के विभिन्न शहरों से चयनित प्रतिभागियों का सेमीफाइनल 9 जनवरी 2027, शनिवार को विमतारा हॉल, शंकर नगर, रायपुर में आयोजित होगा।प्रतियोगिता का भव्य ग्रैंड फिनाले 15 जनवरी 2027, शुक्रवार को सायं 5 बजे से MAIC ऑडिटोरियम, महाराजा अग्रसेन इंटरनेशनल कॉलेज, समता कॉलोनी, रायपुर में आयोजित किया जाएगा।विजेताओं के लिए आकर्षक पुरस्कार,,,प्रतियोगिता के विजेताओं को आकर्षक नकद पुरस्कार, ट्रॉफी एवं प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।- प्रथम पुरस्कार – ₹50,000- द्वितीय पुरस्कार – ₹25,000- तृतीय पुरस्कार – ₹15,000,इसके अतिरिक्त शीर्ष 12 प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र, स्मृति-चिह्न एवं गिफ्ट हैम्पर तथा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाणपत्र प्रदान किए जाएंगे।आयोजक मंडल एवं सहयोगी संस्थाएँ,,,इस राज्य स्तरीय आयोजन को सफल बनाने में सप्त सुरम ट्रस्ट के ट्रस्टी एवं आयोजन समिति के सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।आयोजन से जुड़े प्रमुख सदस्यों में श्री तरुण कुमार, अधिवक्ता शिव नारायण सोनी, श्रीमती शशि पूनम, श्रीमती तनुश्री सोनी, श्रीमती सीमा सूदन, श्री बीरेंद्र प्रसाद, डॉ. आलोक भट्टाचार्य, श्रीमती मंजुला जोशी, श्री शैलेंद्र स्वर्णकार, सुश्री सोमा धर, सुश्री गुंजन सिंह, श्री आशुतोष कटकर, श्रीमती चुन्नी मौर्य, श्रीमती शबाना शेख एवं श्रीमती संध्या पाठक शामिल हैं।इस आयोजन को होटल एम्परर पैराडाइज का विशेष सहयोग प्राप्त हो रहा है। साथ ही विभिन्न प्रतिष्ठित व्यावसायिक संस्थान, प्रायोजक एवं मीडिया सहयोगी भी इस सांस्कृतिक आयोजन से जुड़े हुए हैं।प्रतिभागियों से पंजीयन की अपील,,सप्त सुरम ट्रस्ट ने बिलासपुर एवं आसपास के क्षेत्रों के सभी प्रतिभाशाली गायकों, संगीत प्रेमियों एवं युवा कलाकारों से अपील की है कि वे इस सुनहरे अवसर का लाभ उठाएँ और अपनी गायन प्रतिभा को राज्य स्तरीय मंच पर प्रस्तुत करें।“हर सुर को मिले पहचान, हर प्रतिभा को मिले सम्मान – यही है सप्त सुरम ट्रस्ट का संकल्प।”पंजीयन प्रारंभ है।अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु संपर्क करें:
9827928289 | 9871124737 | 7887278659

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,

""""8 NEWS CG -""""पुराने विवाद को लेकर परिवार पर हमला, महिला-पुरुष समेत सात लोग घायल; पुलिस ने दर्ज किया अपराध,,,,,

"""8 news cg -"""संत रामपाल जी महाराज की प्रेरणा से देहदान का अनुकरणीय उदाहरण,,,,,