""""8 NEWS CG -"""ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की कार्रवाई, एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,,,,
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की कार्रवाई, एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में छह स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया,, पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय शिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की। न्यायालय से जारी स्थायी वारंटों के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह वारंटियों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया। गिरफ्तार वारंटियों के नाम प्रिंस उर्फ केवड़ा (20 वर्ष) , पिता सौखीलाल सूर्यवंशी, निवासी घुरू, था...