""""8 NEWS CG -""""लड़की को घर लाने की बात पर विवाद, चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया वार; अस्पताल में मौत,,,,,
लड़की को घर लाने की बात पर विवाद, चाचा ने भतीजे पर चाकू से किया वार; अस्पताल में मौत,
बिलासपुर-सरकंडा थाना क्षेत्र के अपोलो चौक, लिगियाडीह में सोमवार रात पारिवारिक विवाद के दौरान चाचा द्वारा भतीजे पर सब्जी काटने वाले चाकू से वार करने का मामला सामने आया है। घटना में गंभीर रूप से घायल भतीजे अमित निषाद की अस्पताल में मौत हो गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर 2026 की रात करीब 11:50 बजे धनीराम निषाद का अपने भतीजे अमित निषाद से विवाद हुआ। बताया गया कि धनीराम ने अमित से लड़की को अपने साथ घर लाने को लेकर सवाल किया। इसी बात पर विवाद बढ़ने पर आरोपी ने सब्जी काटने वाले चाकू से अमित के सीने पर एक वार कर दिया।
घटना की सूचना मिलने पर घायल अमित निषाद को तत्काल सिम्स अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।मामले में सरकंडा थाना पुलिस ने मर्ग क्रमांक 125/26 कायम किया है। पुलिस ने घेराबंदी कर आरोपी धनीराम निषाद को पकड़ लिया है। मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें