""""8 NEWS CG -"""ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की कार्रवाई, एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार,,,,

शेख असलम की रिपोर्ट,,,,ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस की कार्रवाई, एक ही दिन में 6 स्थायी वारंटी गिरफ्तार

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन बॉज के तहत सकरी पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक ही दिन में छह स्थायी वारंटियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने सभी गिरफ्तार वारंटियों को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया,,पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार, उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर के निर्देश पर स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (शहर) पंकज कुमार पटेल एवं नगर पुलिस अधीक्षक (सिविल लाइन) परमेश्वर तिलकवार के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी सकरी निरीक्षक संजय शिंदे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने कार्रवाई की।

न्यायालय से जारी स्थायी वारंटों के आधार पर पुलिस टीम ने अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर छह वारंटियों को पकड़ा। गिरफ्तारी के बाद सभी को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

गिरफ्तार वारंटियों के नाम

  1. प्रिंस उर्फ केवड़ा (20 वर्ष), पिता सौखीलाल सूर्यवंशी, निवासी घुरू, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
  2. रामाशंकर यादव (20 वर्ष), पिता लल्लू यादव, निवासी गोकुलधाम घुरू, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
  3. राजू यादव (27 वर्ष), पिता मोती यादव, निवासी गोकुलधाम घुरू, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
  4. शिव कुमार लहरे (46 वर्ष), पिता अनुजराम, निवासी बाजार चौक अमेरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर।
  5. पृथ्वी कुमार सूर्यवंशी (21 वर्ष), पिता राम प्रसाद, निवासी सकर्रा, थाना हिर्री, जिला बिलासपुर।
  6. सन्नी दास मानिकपुरी (22 वर्ष), पिता कन्हैया दास मानिकपुरी, निवासी अटल आवास सकरी, थाना सकरी, जिला बिलासपुर,,,,,पुलिस टीम की रही अहम भूमिका,,,इस कार्रवाई में निरीक्षक संजय शिंदे, आरक्षक मनोज बघेल, नर्मदाराम साहू, राजकुमार मधुकर, जीना अनंत एवं महिला आरक्षक प्रीति शर्मा की सराहनीय भूमिका रही।सकरी पुलिस की इस कार्रवाई के तहत एक ही दिन में छह स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी कर उन्हें न्यायालय में पेश किया गया।

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,