संदेश

"""8 NEWS CG -""""AI से बनाई युवतियों की तस्वीरें दिखाकर शादी के नाम पर ठगी,""फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़"" देशभर के लोगों को बनाते थे निशाना"”संचालक गिरफ्तार,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, AI से बनाई युवतियों की तस्वीरें दिखाकर शादी के नाम पर ठगी,""फर्जी मैरिज ब्यूरो का भंडाफोड़"" संचालक गिरफ्तार फेसबुक-इंस्टाग्राम पर तीन नामों से चला रहे थे फर्जी नेटवर्क; देशभर के लोगों को बनाते थे निशाना, सुपेला पुलिस ने संचालक को किया गिरफ्तार बिलासपुर/दुर्ग-शादी के इच्छुक लोगों को आकर्षक युवतियों की तस्वीरें दिखाकर विवाह कराने का झांसा देने वाले फर्जी मैरिज ब्यूरो का सुपेला पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। आरोपी फेसबुक और इंस्टाग्राम पर AI से तैयार काल्पनिक युवतियों की तस्वीरों के जरिए लोगों को अपने जाल में फंसाता था। इसके बाद मैरिज काउंसलर के माध्यम से बातचीत कर पसंद की लड़की से शादी कराने का भरोसा दिलाया जाता और शुरुआती तौर पर 2 हजार रुपये सहित अन्य रकम ऑनलाइन वसूल ली जाती थी। पैसे मिलते ही संबंधित लोगों के मोबाइल नंबर ब्लैकलिस्ट कर उनसे संपर्क बंद कर दिया जाता था। पुलिस ने इस मामले में मैरिज ब्यूरो के संचालक परमानंद यादव (24), निवासी ग्राम ओटेबंद, थाना नंदनी, जिला दुर्ग, वर्तमान निवासी नेहरू नगर ईस्ट को गिरफ्तार किया ह...

""""8 NEWS CG -""""बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, बिलासपुर में खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग की बड़ी कार्रवाई: मिलावट पर लगाम लगाने के लिए चार फर्मों का निरीक्षण, बेसन-बूंदी लड्डू और गुलाब जामुन मिक्स सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के लिए गए नमूने,,, बिलासपुर,- खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम के तहत नागरिकों को शुद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण खाद्य सामग्री उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आज दिनांक 30 अक्टूबर 2026 को जिला बिलासपुर में अभिहित अधिकारी के निर्देशन में खाद्य सुरक्षा विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ताबड़तोड़ निरीक्षण कार्रवाई की गई। अभियान के दौरान टीम ने शहर के प्रमुख प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण कर खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच की। इस कार्रवाई के मुख्य बिंदु निम्नलिखित हैं:   बंगाल स्वीट्स (जरहाभाटा): टीम द्वारा फर्म 'बंगाल स्वीट्स, जरहाभाटा' का सघन निरीक्षण किया गया। इस दौरान प्रतिष्ठान से गुणवत्ता की पुष्टि के लिए बेसन लड्डू और बूंदी लड्डू का आधिकारिक नमूना (सैंपल) लिया गया।  साई सुपर मार्केट: टीम ने 'साई सुपर मार्केट' का भी निरीक्षण किया। यहां से खुले रूप में बिक रही लूज शक्कर तथा इं...

"""8 NEWS CG -""""घर पर तनाव नहीं, खुशियों का माहौल लेकर जाएं : बीके स्वाति दीदी,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, घर पर तनाव नहीं, खुशियों का माहौल लेकर जाएं : बीके स्वाति दीदी,, बिलासपुर- पुलिस अधिकारी अपनी ड्यूटी के दौरान समाज की सुरक्षा, कानून व्यवस्था और नागरिकों की जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा से करते हैं। लेकिन इन जिम्मेदारियों के बीच अपने परिवार के प्रति भी समय और भावनात्मक जुड़ाव बनाए रखना आवश्यक है। परिवार के साथ बिताया गया क्वालिटी टाइम न केवल रिश्तों में प्रेम और विश्वास बढ़ाता है, बल्कि मानसिक तनाव को कम कर व्यक्ति को भीतर से संतुष्ट और प्रसन्न भी बनाता है। यह विचार प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय बिलासपुर के मुख्य सेवाकेन्द्र टेलीफोन एक्सचेंज रोड स्थित राजयोग भवन की संचालिका बीके स्वाति दीदी ने व्यक्त किए। बिलासपुर रेंज पुलिस विभाग द्वारा आयोजित रेंज स्तरीय रिफ्रेशर कोर्स के अंतर्गत पुलिस अधिकारियों के लिए तनाव प्रबंधन एवं मानसिक स्वास्थ्य विषय पर छठवें बैच की कार्यशाला पुलिस लाइन स्थित चेतना हॉल में आयोजित की गई। इसमें बिलासपुर रेंज के विभिन्न आठ जिलों से लगभग 110 पुलिस अधिकारियों ने सहभागिता की। स्वाति दीदी ने कहा कि पुलिस ...

"""8 NEWS CG -"""दीवाली के पहले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, पेंशनरों और स्वच्छता दीदियों को भुगतान के लिए उप मुख्यमंत्री.अरुण साव की संवेदनशील पहल,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, दीपावली से पहले नगरीय निकायों में वेतन और पेंशन का भुगतान, नगरीय प्रशासन विभाग ने निकायों को जारी किए 164.65 करोड़ रुपए स्वच्छता दीदियों को भुगतान के लिए भी राशि आबंटित दीवाली के पहले सभी अधिकारियों-कर्मचारियों, पेंशनरों और स्वच्छता दीदियों को भुगतान के लिए उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशील पहल,,, बिलासपुर-दीपावली जैसे बड़े पर्व पर नगरीय निकायों के अधिकारियों-कर्मचारियों का वेतन और सेवानिवृत्त कर्मचारियों की पेंशन न रुके, इसके लिए उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री श्री अरुण साव की संवेदनशील पहल पर विभाग ने निकायों को कुल 164 करोड़ 65 लाख रुपए आबंटित किए हैं। विभाग ने लंबित वेतन के लिए 59 करोड़ 53 लाख रुपए और पेंशन भुगतान के लिए अतिरिक्त अनुदान के रूप में 34 करोड़ 85 लाख रुपए आबंटित किए हैं। इससे नगरीय निकायों को दीपावली के पहले अपने अधिकारी-कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबित भुगतान में मदद मिलेगी। उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव ने दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए नगरीय निकायों में लंबित वेतन, पेंशन और अन्य आवश्यक...

""""8 NEWS CG -""""रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स ने धूमधाम से मनाया""""करवा चौथ उत्सव,,,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स ने धूमधाम से मनाया करवा चौथ उत्सव,,,,,  बिलासपुर- रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स की ओर से रोटेरियन मंजीत सैनी के निवास पर करवा चौथ का भव्य एवं आकर्षक आयोजन किया गया। पंजाबी थीम पर आधारित इस उत्सव में लगभग 100 महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पूरा कार्यक्रम भारतीय संस्कृति, परंपरा, प्रेम और आपसी सौहार्द से सराबोर रहा कार्यक्रम में रोटरी क्लब बिलासपुर क्वीन्स की अध्यक्ष रोटेरियन भारती सालुंके, सचिव रोटेरियन रिंपी होरा सहित क्लब के सभी सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही। समारोह की शुरुआत करवा चौथ की पारंपरिक पूजा एवं विधि-विधान के साथ हुई। महिलाओं ने पूरे श्रद्धा भाव से पूजा-अर्चना कर भारतीय संस्कृति और परंपराओं का सुंदर परिचय दिया। इसके पश्चात कार्यक्रम में नृत्य, मनोरंजक खेलों और विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, जिसमें सभी महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। हंसी-मजाक, डांस और मस्ती से पूरा माहौल उत्साहपूर्ण एवं खुशनुमा बना रहा शानदार सजावट, पंजाबी थीम और आत्मीय आतिथ्य ने आयोजन को यादगार बना दिया। रोटेरियन मं...

""""8 NEWS CG-""""तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी, वकील पर जानलेवा हमला; आरोपी दीपक उर्फ दीपू हिरासत में

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,, तिफरा सेक्टर डी शराब दुकान के पास चाकूबाजी, वकील पर जानलेवा हमला; आरोपी दीपक उर्फ दीपू हिरासत में चखना सेंटर में सामान के लेनदेन और गाली-गलौज को लेकर हुआ विवाद, चाकू से हमला कर किया गंभीर रूप से घायल; सिम्स में इलाज जारी बिलासपुर- तिफरा सेक्टर डी स्थित शराब दुकान के पास गुरुवार शाम चाकूबाजी की घटना से इलाके में हड़कंप मच गया। चखना सेंटर में सामान के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद गाली-गलौज तक पहुंच गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और एक युवक पर चाकू से हमला कर दिया गया। हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल की पहचान मुकेश सूर्यवंशी पिता रामायण सूर्यवंशी, निवासी घुरु-अमेरी के रूप में हुई है। घायल के साथियों के मुताबिक, मुकेश पेशे से वकील है। घटना के बाद उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है और चिकित्सकों की निगरानी में इलाज जारी है। सामान के लेनदेन को लेकर शुरू हुआ विवाद पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, गुरुवार शाम मुकेश सूर्यवंशी तिफरा सेक्टर डी स्थित शराब दु...

""""8 NEWS CG -""""बीच शहर धुआँ से मचा कोहराम""ऑफिस में अचानक उठने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी; पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना,,,

चित्र
शेख असलम की रिपोर्ट,,,,, वाजपेई चैंबर्स स्थित ऑफिस में अचानक उठने लगा धुआं, मची अफरा-तफरी; पुलिस और फायर ब्रिगेड को दी गई सूचना,,, बिलासपुर- सिविल लाइन थाना क्षेत्र के राजेंद्र नगर स्थित पुराने हरिभूमि चौक के पहले वाजपेई चैंबर्स के एक कार्यालय में अचानक धुआं उठता देखकर आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही लोगों ने तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। इसके बाद मौके पर डायल 112 की टीम पहुंची। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, कार्यालय में आग लगने का संभावित कारण शॉर्ट सर्किट बताया जा रहा है। हालांकि, आग लगने से हुए नुकसान का आकलन और घटना के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। राहत की बात यह है कि इस घटना में फिलहाल किसी प्रकार की जनहानि या किसी के घायल होने की सूचना नहीं मिली है। घटना के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जुट गई। पुलिस और संबंधित टीमों ने स्थिति का जायजा लिया।