मानसिक रूप से कमजोर महिला को मस्तूरी पुलिस द्वारा मानसिक अस्पताल में कराया गया,भर्ती

शेख असलम की रिपोर्ट,
*मानसिक रूप से कमजोर महिला को मस्तूरी पुलिस द्वारा मानसिक अस्पताल में कराया गया भर्ती.*

बिलासपुर /मस्तूरी -दिनांक 26.02.24 की रात्रि में डायल 112 को सूचना मिली, कि एक 25-30 साल की एक महिला मस्तूरी बस स्टैंड के आसपास में इधर- उधर  भटक रही है,व अपना नाम पता बता नही पा रही है मानसिक रूप से कमजोर होने की जानकारी मिलने पर उसके साथ कुछ घटना दुर्घटना होने की आशंका को ध्यान में रखकर मस्तूरी पुलिस द्वारा संवेदनशीलता का परिचय देते हुए, उस महिला को सखी सेंटर बिलासपुर के माध्यम से  मानसिक अस्पताल सेंदरी में भर्ती कराया गया है, जहाँ पर उस महिला का उपचार किया जा रहा है। पीड़ित  महिला अपने  परिजनों के सम्बन्ध में कुछ बता नही पा रही है,अभी तक उसके परिजनों के विषय मे कोई भी जानकारी नही मिल पाई है।उक्त महिला के परिजनों के सम्बंध में कोई भी जानकारी मिलने पर थाना मस्तूरी को सूचित करने का कष्ट करें।
मोबाइल नम्बर-:
थाना प्रभारी - 9479193040
पुलिस कंट्रोल रूम 9479193099

टिप्पणियाँ

इस ब्लॉग से लोकप्रिय पोस्ट

Bilaspur news-" खड़ी माल गाड़ी से सवारी ट्रेन टकराई कई लोगों के मारे जाने की आशंका कई घायल,, बचाव कार्य जारी

Bilaspur news-"नेशनल कॉन्वेंट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भारतीय नगर के द्वारा हर साल की तरह इस साल भी व्यंजन मेला का आयोजन,,,

Bilaspur news-"अनोखी शादी 17 मिनट मे"ये बड़ा वैवाहिक कार्यक्रम हुआ सम्पन्न,,,